सोमवार, 13 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aishwarya Rai Bachchan, Jazbaa
Written By

सात वर्षों से ऐश्वर्या को हिट का इंतजार

ऐश्वर्या राय बच्चन
जज्बा की सफलता ऐश्वर्या के लिए बेहद अहम है क्योंकि इस फिल्म की सफलता ही उनके लिए आगे का रास्ता तय करेगी।  पांच वर्ष पूर्व रिलीज गुजारिश ऐश्वर्या की प्रदर्शित अंतिम फिल्म थी जो फ्लॉप रही थी। इस फिल्म का मजाक सलमान खान ने बनाया था कि कोई कुत्ता भी यह फिल्म देखने नहीं पहुंचा।

2010 में रिलीज ऐश्वर्या की एक्शन रिप्ले और रावण भी असफल रही थीं। रोबोट (2010) जरूर कामयाब रही थी, लेकिन इस सफलता में ऐश का योगदान बिलकुल भी नहीं था और न ही यह हिंदी फिल्म थी। इसे डब कर रिलीज किया गया था। ऐश्वर्या की अंतिम कामयाब मूवी थी 'जोधा अकबर', जो 2008 में रिलीज हुई थी। तबसे ऐश्वर्या ने सफलता का मुंह नहीं देखा है। क्या जज्बा के जरिये लंबे समय बाद वे सफलता का स्वाद चखेंगी। कुछ दिनों में ही यह फैसला सामने आ जाएगा।