सम्बंधित जानकारी
- 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, रश्मिका मंदाना के लिए ढाल बनीं कृति सेनन, वीडियो वायरल
- कृति सेनन फैमिली की बड़ी प्रॉपर्टी डील, मुंबई में बेचे 4 फ्लैट, हुआ करोड़ों का फायदा
- 'कॉकटेल 2' को हां बोलने से डर रही थीं रश्मिका मंदाना, फिल्म में दिखेगा अब तक का सबसे मॉडर्न और बोल्ड किरदार
- थाई-हाई स्लिट ड्रेस में कृति सेनन का बोल्ड लुक, सिजलिंग अदाओं से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
- कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
कॉकटेल 2 मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, प्यार और भावनाओं के भंवर में फंसी नई पीढ़ी की कहानी
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल ने आधुनिक रिश्तों और प्रेम की जटिलताओं को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश किया था। अब करीब 14 साल बाद निर्देशक होमी अदजानिया इसी दुनिया को एक नए रूप में दर्शकों के सामने लाने जा रहे हैं। कॉकटेल 2 भले ही पहली फिल्म का सीधा सीक्वल नहीं है, लेकिन यह उसी भावनात्मक और आधुनिक रिश्तों वाली दुनिया को आगे बढ़ाती नजर आती है।
फिल्म की कहानी तीन दोस्तों, कुणाल, एली और दिया़ के इर्द-गिर्द घूमती है। शुरुआत में एली और दिया की जिंदगी बेहद बेफिक्र और खुशहाल दिखाई देती है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है और वे अपनी दुनिया में मस्त हैं। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब कुणाल की एंट्री होती है। इसके बाद तीनों के रिश्तों में भावनात्मक उथल-पुथल शुरू हो जाती है और दोस्ती, प्यार तथा आकर्षण की सीमाएं धुंधली पड़ने लगती हैं।
कॉकटेल 2 को सिर्फ एक रोमांटिक कॉमेडी कहना शायद सही नहीं होगा। ट्रेलर से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म रिश्तों के उन पहलुओं को छूने वाली है, जिन पर आमतौर पर मुख्यधारा की बॉलीवुड फिल्मों में कम बात होती है। कहानी में दोस्ती और प्रेम के बीच की महीन रेखा, भावनात्मक असुरक्षा और बदलती इच्छाओं को प्रमुखता से दिखाया गया है। यही वजह है कि फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन गई है।
फिल्म में शाहिद कपूर कुणाल के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ कृति सेनन एली और रश्मिका मंदाना दिया की भूमिका निभा रही हैं। तीनों कलाकारों की केमिस्ट्री ट्रेलर में काफी प्रभावशाली दिखाई दी है। खास बात यह है कि फिल्म को CBFC ने A सर्टिफिकेट दिया है, जिससे यह कृति सेनन के करियर की पहली एडल्ट-रेटेड फिल्म बन गई है। वहीं रश्मिका मंदाना के लिए यह दूसरी A सर्टिफिकेट वाली फिल्म होगी।
निर्माता दिनेश विजान की यह फिल्म बजट के मामले में भी काफी बड़ी मानी जा रही है। लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से बनी कॉकटेल 2 को हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी रोमांटिक फिल्मों में गिना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरोप के खूबसूरत लोकेशनों पर शूटिंग और भव्य प्रोडक्शन डिजाइन पर लगभग 95 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं स्टार कास्ट की फीस पर 35 करोड़ रुपये और प्रमोशन पर 20 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही कॉकटेल 2 सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में पेश करने की कोशिश है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इस भावनात्मक और बोल्ड रिश्तों की कहानी को कितना पसंद करते हैं।
- Cocktail 2 (2026)
- निर्देशक: होमी अडजानिया
- गीतकार: अमिताभ भट्टाचार्य
- संगीतकार: प्रीतम
- कलाकार: शाहिद कपूर, कृति सेनन, रश्मिका मंदाना
- निर्माता: दिनेश विजान, लव रंजन, प्रमिता आर विजान, अंकुर गर्ग
