1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Adah Sharma fun with bathing elephants video viral

हाथियों के साथ अदा शर्मा का मस्तीभरा पल, वीडियो वायरल

adah sharma
Adah Sharma:  बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा को अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'द केरल स्टोरी' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। इस फिल्म में अदा ने केरल की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जो धर्म परिवर्तन करके फातिमा बी बन जाती हैं। इसके बाद वह आतंकी संगठन आईएसआईएस के चंगूल में फंस जाती हैं।
 
'द केरल स्टोरी' की अधिकांश शूटिंग केरल की खूबसूरत वादियों में हुई है। शूटिंग के दौरान अदा शर्मा ने जमकर मस्ती भी की। अदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केरल में हाथियों संग कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
 
वहीं अब अदा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने हाथियों को नहलाती नजर आ रही है। वीडियो में बहुत सारे हाथी नजर आ रहे हैं। 
 
फिल्म 'द केरल स्टोरी' की सक्सेस के बाद अदा शर्मा के पास कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। वह एक इंटरनेशनल फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अदा एक फीमेल सुपरहीरो का किरदार निभाएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रश्‍मिका मंदाना ने पूरी की फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग, रणबीर कपूर को लेकर कही यह बात