1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dipika kakar and shoaib ibrahim blessed with a baby boy

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

Dipika Kakar
dipika kakar welcomes a baby boy: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर किलकारियां गूंज गई है। दीपिका कक्कड़ मां बन गई हैं। शोएब इब्राहिम ने अपने पिता बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। दीपिका कक्कड़ पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं।
 
शोएब इब्राहिम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कया, 'अलहम्दुलिल्लाह आज 21 जून 2023 की सुबह हमें एक बेबी बॉय का आशीर्वाद मिला है। यह एक समय से पहले डिलीवरी है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। हमें अपनी प्रार्थनाओं में रखें।'
 
बता दें कि दीपिका और शोएब ने जनवरी 2023 में एक जॉइंट इंस्टा पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की खबर को फैंस के साथ शेयर किया था। दीपिका अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में थीं और जुलाई महीने में उनकी डिलीवरी डेट थी। फैंस और सेलेब्स दीपिका को मां बनने की बधाई दे रहे हैं।
 
बता दें कि दीपिका और शोएब की मुलाकात फेमस शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। कपल ने साल 2018 में शादी रचाई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हाथियों के साथ अदा शर्मा का मस्तीभरा पल, वीडियो वायरल