1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aamir Khan starts shooting for Dangal on 1st September

दंगल के लिए आमिर खान तैयार

दंगल
आमिर खान हर काम तसल्ली और परफेक्शन से करते हैं। 'पीके' के रिलीज होने के बाद उन्होंने 'दंगल' की शूटिंग तब तक शुरू नहीं की जब तक कि वे अपने रोल के लिए जरूरी लुक में ढल नहीं गए। 'दंगल' के लिए आमिर खान ने सारी तैयारी पूरी कर ली है और एक सितंबर से वे शूटिंग शुरू करने वाले हैं। 
ये शूटिंग हरियाणा और पंजाब में होगी। लुधियाजा जिले स्थित किला रायुपर नामक गांव में भी 'दंगल' को फिल्माया जाएगा। यह बहुत मशहूर जगह है जहां रूरल ओलिम्पिक्स के नाम से खेल स्पर्धाएं होती हैं। आमिर इस जगह को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दंगल एक कुश्ती के खिलाड़ी के परिवार की कहानी है। यह फिल्म अगले वर्ष रिलीज होगी।