1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aamir Khan, Karan Johar, Arjun Kapoor
Written By

आमिर खान भी करण-अर्जुन से नाराज

आमिर खान
एआईबी रोस्ट को लेकर कई सुपरस्टार्स अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और इसमें सूची में ताजा नाम आमिर खान का जोड़ा गया है। आमिर खान स्पष्ट करते हैं कि उन्होंने यह शो पूरा नहीं देखा है, लेकिन यू-ट्यूब पर कुछ क्लिपिंग्स देख हैं और वे इस तरह का गालियों तथा फूहड़ता से भरा कार्यक्रम बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। 
कहा जा रहा है कि उन्होंने इस शो में हिस्सा लेने के लिए करण जौहर और अर्जुन कपूर को डांट भी पिलाई है। आमिर का कहना है कि यह भी एक तरह की हिंसा है। उन्होंने जो भी देखा और सुना उससे वे बेहद निराश हैं। 
 
गौरतलब है कि आमिर खान ने बतौर निर्माता गालियों से भरी फिल्म 'देल्ही बैली' बनाई थी, जिसके लिए उन्हें आलोचना सहनी पड़ी थी। शायद यह बात परफेक्शनिस्ट खान भूल गए।