आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव का हुआ अपेंडिक्स का ऑपरेशन, बोलीं- 2026 में पार्टी करने के लिए पूरी तरह तैयार थी...
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव अस्पताल से अपनी तस्वीरें शेयर की है। उनका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ है। किरण ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों का शुक्रिया भी किया, जिन्होंने समय रहते उनका सही तरह से इलाज किया।
तस्वीरों में किरण राव अस्पताल में भर्ती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, मैं 2026 में पार्टी करने के लिए पूरी तरह तैयार थी, तभी मेरे अपेंडिक्स ने मुझे याद दिलाया कि धीरे हो जाओ, गहरी सांस लो और शुक्रगुजार रहो। इनके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
उन्होंने लिखा, मॉडर्न मेडिसिन (अभी भी समझ नहीं आ रहा कि वह पूरा 12mm डायमीटर का अपेंडिक्स 10.5mm कैथेटर से कैसे बाहर आया, भगवान का शुक्र है कि मैं डॉक्टर नहीं हूँ), डॉ. कायोमर्ज़ कपाड़िया और पूरी सर्जिकल टीम, इरा, पोपाय और शेफाली TLC और हॉस्पिटल में साथ सोने के मज़े के लिए। सर HN रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल की सुपर केयर।
किरण ने लिखा, मेरे दोस्तों और परिवार वालों का सही समय पर साथ देना (आमिर, चार्ल्स और अमीन जिन्होंने तुरंत मदद की), और मेरे दूसरे प्यारे लोग जो ज़्यादातर मेरे सूजे हुए होंठों पर हंसने आए - एक एलर्जिक रिएक्शन, दुख की बात है कि वे अब नॉर्मल और बिना ग्लैमर के हो गए हैं।
उन्होंने आगे लिखा, खैर, मुझे डिस्चार्ज मिल गया है और मैं घर वापस आ गई हूं, नए साल में आराम से जाने के लिए तैयार हूं। 2025 मेरे और मेरे अपनों के लिए अच्छा रहा, और उम्मीद है कि 2026 सभी के लिए अच्छा, मज़ेदार, प्यार से भरा - और बेहतर AQI वाला होगा।
किरण राव के इस पोस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी एक तस्वीर को लेकर हो रही है, जिसमें वह अपने हाथ में बंधा बैंड दिखा रही है। इस पर किरण का नाम 'किरण आमिर राव खान' लिखा है। किरण और आमिर को अलग हुए तीन साल से भी ज्यादा वक्त बीत चुका है। लेकिन वह अब भी अपने नाम के साथ आमिर का नाम लिखती हैं।