1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan break silence on dispute with brother faisal khan

भाई फैसल संग खराब रिश्तों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- परिवार से कैसे लड़ सकते हैं?

Aamir Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैसल खान ने बीते दिनों अपने परिवार और भाई पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके रिश्ता तोड़ दिया था। फैसल ने आरोप लगाया था कि उन्हें पागल करार दे दिया गया था। उन्हें गलत दवाएं दी जाती थीं और उनका पूरा कंट्रोल आमिर खान ने अपने हाथों में ले लिया था। 
 
अब आमिर खान ने अपने भाई फैसल संग झगड़े पर बात की है। आमिर ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में भाई फैसल संग सालों से खराब रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। आमिर खान ने कहा कि 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मेला' की असफलता का उनके भाई की मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा था। 
 
आमिर खान ने कहा, हर फिल्म मेरे लिए बहुत मायने रखती है। हम किसी भी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अपनी पूरी क्षमता लगा देते हैं। लेकिन जब उसमें असफल होते हैं, तो बहुत दुख होता है। मेला में पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की थी, इसलिए फ्लॉप होना सभी के लिए निराशाजनक और दुखद रहा। 
 
भाई संग खराब रिश्ते पर आमिर ने कहा, क्या करें? यही मेरी किस्मत है। आप पूरी दुनिया से लड़ सकते हैं, लेकिन अपने परिवार से कैसे लड़ सकते हैं? मेला की असफलता ने मुझ पर काफी गहरा असर डाला। यह फैसल के लिए तो मुश्किल था ही, साथ ही मेरे लिए भी। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं कि मेरी कोई भी फिल्म अपनी पूरी क्षमता तक न पहुंच पाए। 
 
बता दें कि फिल्म 'मेला' का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था। इस फिल्म के फ्लॉप होने के लिए धर्मेश ने आमिर खान को जिम्मेदार ठहराया था। इस फिल्म के जरिए आमिर ने अपने भाई फैसल को बॉलीवुड में लॉन्च भी किया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Fantasy फिल्म ‘राहु केतु’ पर Pulkit–Varun की खुली बातचीत, ट्रेलर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स