क्या प्रेग्नेंट हैं अविका गोर? मिलिंद चंदवानी बोले- ये सब अचानक हुआ...
टीवी शो 'बालिका वधू' से जबरदस्त पहचान बनाने वाली अविका गोर इन दिनों अपनी पर्सनल लशइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अविका ने 30 सितंबर 2025 को अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर शादी रचाई थी। अब शादी के तीन महीने बाद अविका अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।
दरअसल, अविका ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि 2026 में उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है, जिसे लेकर दोनों एक्साइटेड हैं। इसके बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।
व्लॉग में मिलिंद ने कहा, एक ऐसा बदलाव, जिसके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं था और न ही कोई प्लानिंग की थी। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा, लेकिन ये बहुत ही शानदार और बड़ा बदलाव है। मिलिंद चंदवानी की बातों पर अविका ने उनसे पूछा कि क्या आप नर्वस हैं?
इसपर मिलिंद चंदवानी ने जवाब दिया, वह एक्साइटेड हैं और थोड़ा घबराए हुए भी हैं। किसी भी इंसान के लिए थोड़ा घबराना जरूरी है। मिलिंद ने साफ कहा कि ये सब अचानक हुआ है, लेकिन जो हुआ है वो बहुत ही खूबसूरत होने वाला है।
अविका और मिलिंद ने अपने व्लॉग में ही वादा किया कि वे अपने फैंस और यूट्यूब फैमिली को जल्द ही इस खुशखबरी से रूबरू कराएंगे। दोनों की इस बातचीत के बाद से ही अविका की प्रेग्नेंसी की अटकलें लगना शुरू हो गई है।