सम्बंधित जानकारी
- 2023 Honda Livo : लॉन्च हो गई होंडा की सस्ती बाइक, मिलेगी 10 साल की वारंटी, बेहतरीन राइडिंग के साथ मिलेगी मन की शांति
- Mini Cooper SE EV : लॉन्च हुई गजब की ऑल-इलेक्ट्रिक मिनी कार, सेकंड्स में पकड़ लेती 100kmph की रफ्तार
- Honda CD110 Dream Deluxe : साइड स्टैंड खुला होने पर नहीं होगी स्टार्ट, होंडा की सबसे सस्ती CD110 ड्रीम डीलक्स बाइक लॉन्च
- Pulsar P150 और Apache RTR 160 को टक्कर देगा Honda SP 160 का बोल्ड, स्पोर्टी और स्टाइलिश मॉडल, जानिए क्या है कीमत
- Lectrix EV ने लॉन्च किए Activa से भी सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, 36 सेफ्टी, 24 स्मार्ट और 14 आरामदायक फीचर्स, जानिए कीमत
2023 Hero Karizma : खत्म हुआ इंतजार, धूम मचाने आ गई करिज्मा एक्सएमआर, देखें क्या हैं खूबियां
2023 Hero Karizma XMR launched : Hero मोटोकॉर्प ने अपने पुराने ब्रांड करिज्मा को फिर से पेश किया है। इस ब्रांड की बाइक करिज्मा एक्सएमआर को 1.72 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है। यह 210सीसी इंजन से लैस है। नई करिज्मा एक्सएमआर की बुकिंग शुरू हो गई है और 3000 रुपए में इसकी बुकिंग ऑनलाइन या कॉल कर की जा चुकी है।
नई करिज्मा एक्सएमआर अपनी श्रेणी में सबसे दमदार मोटरसाइकिल है, जो सबसे ज्यादा टोर्क पैदा करती है। यह मोटरसाइकिल 210 सीसी के लिक्विड कूल्ड डीओएचसी इंजन और 6-स्पीड ट्रांसमिशन द्वारा संचालित होती है, जो स्लिप और असिस्ट क्लच तथा डूअल चैनल एबीएस के साथ आती है।
यह स्पोर्ट्स सेगमेंट की परफेक्ट राइड को फिर से परिभाषित करने के उद्देश्य से बनाई गई है। करिज्मा एक्सएमआर को अपने सेग्मेंट में पहली बार एडजस्ट किए जाने में सक्षम विंडशील्ड, इंटेलिजेंट इलूमिनेशन हेडलैंप और टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन से लैस किया गया है।
इन खूबियों से इसका बेमिसाल मोटरसाइकिलिंग अनुभव सुनिश्चित होता है। निर्माण, सहयोग और प्रेरणा के लिए अपने मिशन के अनुरूप, नई करिज्मा एक्सएमआर हीरो के जयपुर स्थित अत्याधुनिक सेंटर फॉर इनोवेशन ऐंड टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में विश्व स्तरीय इंजीनियरों और म्युनिख के निकट हीरो टेक सेंटर जर्मनी (टीसीजी) के बीच अद्वितीय सहयोग का परिणाम है।
