1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स
  6. फटी एड़ियों की देखभाल

Health | फटी एड़ियों की देखभाल

स्वास्थ्य
ND

केले के गूदे को फटी एड़ियों पर रगड़कर 15 मिनट बाद एड़ियों को साफ कर लें। हल्के गुनगुने पानी में सिरका डालकर उस पानी में अपने पैर डुबोकर रखें। ऐसा करने से आपके पैर मुलायम व चमकदार होते हैं।

फटी एड़ियों पर ग्लिसरीन लगाकर मोजे पहनें तथा सुबह उठकर पैरों को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से फटी एड़ियों की समस्या से निजात मिलती है।

एक टब में गुनगुना पानी लेकर उसमें शैंपू, हाइड्रोजन परऑक्साइड और अमोनिया डालकर 15-20 मिनट तक पैरों को रखें। इससे पैर की त्वचा पर जमी गंदगी निकल जाती है। अब पैरों को साफ पानी से धोकर तौलिए से पौछें।