1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स

क्या आप हैं समर ब्यूटी?

समर ब्यूटी
ND
अक्सर पेट की खराबी से चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आते हैं अत: दिन में कम से कम तीन बार नींबू पानी पिएँ, कुछ ही हफ्तों में चेहरा चमकने लगेगा।

आपके चेहरे पर, गले पर, बांहों पर झुर्रियाँ पड़ गयी हैं तो आप अंडे को सौंदर्य प्रसाधन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

अंडे की सफेदी को फेंटें और उसमें थोड़ा नींबू को भी निचोड़ दें। अब इस फेस पैक को आंखों के हिस्से को छोड़कर पूरे चेहरे पर, बांहों पर, गले पर लगाएं।

दस मिनट के बाद ठंडे पानी से इसे धो दें। यदि आंखों में दर्द का एहसास हो रहा है तो सेब छीलकर पीसकर इसे लगाएं।

गाय का कच्चा दूध भी आंखों के लिए लाभदायक होता है।

तैलीय त्वचा के दाग-धब्बे मिटाने के लिए चंदन का बूरा गुलाब जल में मिलाकर लगाएं। यह प्रयोग विशेष रूप से गर्मियों के लिए लाभकारी है। अब जरा खुद को शीशे में देखकर पूछिए कि कहीं आप ही तो नहीं अपने ग्रुप की समर ब्यूटी?