सम्बंधित जानकारी
- Benefits of Nap : दोपहर में नींद की झपकी के फायदों से आप भी होंगे अनजान
- Health Tips : रोज 2 भीगे अखरोट खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ
- Video : 5 मिनट में इन 2 तरह से पहचानें आपका तेल शुद्ध या मिलावटी
- गाय और बकरी के दूध में क्या है अंतर, जानिए कौनसा सबसे अच्छा
- जीरा और गुड़ का पानी बचाएगा मौसमी संक्रमण से, जानें कैसे बनाएं
पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, दिन भर की थकान होगी छू मंतर
लेपटॉप या कम्प्यूटर स्क्रीन पर लगातार काम करने के बाद रात तक बुरी तरह से ठक जाते हैं। कई बार अगले दिन काम पर आपकी थकान का असर भी पड़ता है। इसके लिए एक सबसे आसान तरीका है जिससे आपकी थकान भी दूर हो जाएगी और सुबह उठने पर आप तरोताजा महसूस करेंगे। इसके लिए आप ऑफिस से आने के बाद जब भी नहाते हैं तो 5 में से कोई सी भी एक चीज अपनाएं। इससे आपकी दिनभर की थकान छू मंतर हो जाएगी। तो आइए जानते हैं -
1. नींबू - नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। पानी में दो बूंद नींबू की डालकर स्नान करने से दिनभर की थकान दूर हो जाती है। वहीं इसकी खुशबू से ताजगी महसूस होती है। जिससे आप एक दम फ्रेश महसूस करते हैं। शरीर पर मौजूद दिनभर की गंदगी को मिटाने में भी मदद मिलती है। और चेहरे या बॉडी पर जमा दाग-धब्बे भी हल्के पड़ जाते हैं।
2. ऑलिव ऑयल - यह सबसे अधिक उपयोगी तेल है। स्नान करने के दौरान बाल्टी में एक ढक्कन ऑलिव ऑयल डाल लें। यह एंटी-एजिंग का काम भी करती है। इसमें विटामिन ई और के की भरपूर मात्रा होती है। पानी में डालकर इसे लगाने से कोलेजन का काम भी हो जाता है।
3. नमक - दिनभर की थकान दूर करने का सबसे अचूक उपाय है नमक। गुनगुने पानी में 1 चम्मच नमक डालकर नहाने से दिनभर की थकान और गंदगी दोनों दूर हो जाती है। जिससे थकान के बाद भी भरपूर नींद आती है।
4. दूध - वैसे तो दूध से स्नान करना एक भारतीय परंपरा रही है। रात को आपके यहां दूध आता है तो आधी कटोरी दूध गुनगुने पानी में डालकर स्नान करें। इससे आपकी स्किन बहुत अधिक सॉफ्ट हो जाएगी। बल्कि रात में आपको किसी प्रकार का मॉइश्चराइजर भी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
5. लैवेंडर ऑयल - इस तेल का इस्तेमाल स्पा के दौरान सबसे अधिक किया जाता है। लैवेंडर की सिर्फ दो बूंदों को पानी में डालने के बाद उस गुनगुने पानी से स्नान करें। आपकी सभी थकान दूर हो जाएगी। इस ऑयल से स्नान करने से मांसपेशियों का दर्द भी कम होता है।
