1. सामयिक
  2. »
  3. बीबीसी हिंदी
  4. »
  5. बीबीसी समाचार
  6. दस लाख की टोपी

royal hat | दस लाख की टोपी

ब्रिटेन
BBC
अगर आप ब्रितानी राजकुमारी बिट्रेस की अजूबी टोपी खरीदना चाहते हैं तो आपको दस लाख रुपयों से ज्यादा खर्च करना होगा।

किसी ने इस शाही टोपी की तुलना टॉयलेट सीट से की थी, किसी न सांप से और किसी ने किसी और अजूबी चीज से, लेकिन अब ये टोपी लाखों में बिक रही है।

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडल्टन की शादी में राजकुमारी बिट्रेस ने जो टोपी पहनी थी, वो अब ई-बे पर नीलाम हो रही है।

आगामी 22 मई को बंद होने वाली इस नीलामी में इस टोपी के लिए अब तक दस लाख रुपयों से ऊपर की बोली लग चुकी है। फिलिप ट्रेसी ने ये टोपी डिज़ाइन की थी। ये टोपी शादी के समय से बहुत ज्यादा चर्चा में आ गई थी।

अब ये टोपी इतनी चर्चित हो गई है कि फेसबुक पर इसका अपना एक अलग से पेज है। इसकी नीलामी से आने वाला पैसा यूनिसेफ और चिल्ड्रन इन क्राइसिस नामक सहायता संस्थाओं के दिया जाएगा।

मदद : ऑस्ट्रेलियाई बच्चों के टीवी पर काम करने वाले समूह 'द विग्ल्स' ने इस टोपी के लिए करीब 10.28 लाख रुपयों की बोली लगाई थी, लेकिन अब उनसे बड़ी बोलियां लग चुकी हैं।

'द विगल्स' के एंथनी फील्ड मजाक करते हुए कहते हैं, 'हमने स्टेज पर कुछ बहुत ही अजीबो-गरीब चीजें पहनीं हैं, लेकिन ये टोपी तो अपने आप अकेले एक ऑस्ट्रेलिया बना सकती है।'

फील्ड आगे कहते हैं, 'जब हमने इस नीलामी के बारे में सुना तो हमें लगा कि हमें बोली लगानी ही होगी। हम यूनिसेफ के दूत हैं और हमें लगता है कि राजकुमारी बिट्रेस ने जरूरतमंद बच्चों की मदद के पैसे खर्च करना तय किया है।'

'द विगल्स' ये टोपी खरीद कर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान को देने की सोची है। फील्ड कहते हैं कि अगर माइकल क्लार्क ये टोपी पहन कर बैटिंग करेंगे तो शर्तिया गेंदबाज का ध्यान बंट जाएगा।
लेखक के बारे में
BBC Hindi