1. सामयिक
  2. बीबीसी हिंदी
  3. बीबीसी समाचार
  4. world tour by boat
Written By
Last Modified: मंगलवार, 27 दिसंबर 2016 (10:14 IST)

नाव से अकेले 49 दिन में नाप ली दुनिया

Boat
फ्रांस के थॉमस कॉविल ने बिना रुके, अकेले नाव पर दुनिया का चक्कर पूरा किया और नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। ये पिछले विश्व रिकॉर्ड से 12 दिन कम है।
48 साल के कॉविल ने 49 दिन, 3 घंटे, 7 मिनट और 38 सेकंड के साथ अपनी नाव में सेलिंग करते हुए रिकॉर्ड बनाया।
 
इससे पहले ये रिकॉर्ड फ्रांस के ही फ्रांसिस जोयोन के नाम था, जिन्होंने 2008 में नाव से पूरी दुनिया नापने में 57 दिन, 13 घंटे, 34 मिनट और 38 सेकंड का समय लिया था।
 
कॉविल ने फ्रांस के ब्रेस्ट से अपना सफर 6 नवंबर को शुरू किया था और वो दिन में बामुश्किल 3 घंटे ही सोए।
 
कॉविल पहले भी पांच बार जोयोन का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन हर बार उन्हें मायूसी हाथ लगी थी।
ये भी पढ़ें
अगर ज़ीरो न होता तो क्या क्या ना होता