sawan somwar

'चाणक्य ने नहीं, ईवीएम और पैसे ने बीजेपी को जिताया'

Updated: मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (12:03 IST)
गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल ने कहा है कि अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में जिन भी सीटों पर जीत का अंतर कम रहा है, वहाँ ईवीएम को लेकर संदेह है। हार्दिक पटेल पाटीदारों को आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था।
 
हार्दिक पटेल ने कहा कि आप मुझसे पूछें कि जिन पाटीदार इलाक़ों में आपकी रैलियों में इतनी भीड़ जुटी थी, वहां आपका जादू नहीं चला? मैं कहूँगा कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर भाजपा जीती है। संवाददाताओं से बातचीत में हार्दिक ने कहा, "भाजपा को किसी चाणक्य ने नहीं जिताया, ईवीएम और पैसे के बल पर भाजपा जीती है।"
 
उन्होंने कहा, "अहमदाबाद, सूरत और राजकोट की जिन 12 से 15 सीटों पर हार-जीत का अंतर 200, 400, 800 वोटों का रहा है, वहाँ ईवीएम टैंपरिंग का बड़ा मुद्दा है। मैंने खुद देखा कि जिस भी ईवीएम में रीकाउंटिंग हुई है, वहाँ बदलाव हुआ है। ये बातें ईवीएम को लेकर सोचने पर मजबूर करती हैं।"
 
क्या आंदोलन बेकार था?
हार्दिक पटेल ने कहा विपक्षी दलों को 'ईवीएम हैकिंग' के ख़िलाफ़ एकजुट होना चाहिए। अगर एटीएम हैक हो सकता है तो ईवीएम क्यों हैक नहीं हो सकती?
 
उन्होंने कहा कि पाटीदार इलाकों में बीजेपी के ख़िलाफ़ वोट डाले गए। जो लोग कहते हैं कि हार्दिक का आंदोलन नहीं चला, बता दूं कि ये मेरी अकेले की लड़ाई नहीं है। हार्दिक पटेल ने पूछा कि अब जब भाजपा जीत गई है तो क्या एक करोड़ लोगों का आंदोलन बेकार था।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि नमो नाम का वाईफाई क्यों चल रहा था। हमें ये मालूम नहीं है कि हमारा वोट कहां पड़ा। मैं 24 साल का हूं। इस उम्र में मुझे जो पाना था, पा लिया और जो खोना था वो खो दिया।
 
उन्होंने कहा, "जो जीता वही सिकंदर, मैं भाजपा को उसकी जीत के लिए बधाई देता हूँ, लेकिन मैं किसी सियासी पार्टी का नहीं हूं और हमारा आंदोलन आगे भी और मजबूती से और जल्द शुरू होगा।" उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे पर लड़ाई जारी रहेगी। हम जेल जाने के लिए तैयार हैं।

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: अगस्त में Google और सितंबर में Apple की टक्कर, जानें कौन होगा सबसे दमदार?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

अगला लेख