1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Union Minister Nitin Gadkari Says ANPR System To Replace Traditional Toll Collection By End Of Next Year
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 17 दिसंबर 2025 (18:08 IST)

MLFF क्या है, कैसे आसान होगा आपका Toll Payment, नितिन गडकरी ने बताया कब होगा लागू

Multi-lane free flow
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को संसद में बताया कि टोल भुगतान की नई प्रणाली मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) 2026 के अंत तक पूरे देश में लागू हो जाएगी। गडकरी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि नई प्रणाली लागू होने के बाद टोल नाकों पर कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं रहेगी। 
कैमरों के माध्यम से वाहन का नंबर कैप्चर होगा, उपग्रह के माध्यम से जानकारी केंद्रीकृत प्रणाली में जाएगी और संबंधित बैंक खाते से पैसा कट जाएगा। इससे टोल नाकों पर 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से भी वाहन गुजर सकते हैं और टोल का भुगतान भी हो जाएगा।
1500 करोड़ रुपए का ईंधन बचेगा
उन्होंने कहा कि इससे 1,500 करोड़ रुपए का ईंधन बचेगा और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की आमदनी कम से कम 6,000 करोड़ रुपए बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने सदन को बताया कि कुछ जगहों पर यह प्रणाली शुरू की गई है। इस संबंध में पहले 10 ठेके आवंटित किए जा चुके हुए हैं और 10 का आवंटन प्रक्रिया में है। अगले साल के अंत तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर पूरे देश में इसे शुरू कर दिया जाएगा।
एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को हुए हादसे में एम्बुलेंस का एक घंटे बाद पहुंचना दुःखद है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों को पूरी तरह अत्याधुनिक एम्बुलेंस प्रदान करने की योजना पर काम कर रही है। उनके परिचालन की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होगी, शर्त बस इतनी होगी कि दुर्घटना के 10 मिनट के भीतर मौके पर एम्बुलेंस पहुंच जाए।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
पीएसी स्थापना दिवस समारोह में बोले CM योगी, यूपी के आत्मविश्वास का कारण कानून का राज, प्रदेश की छवि बदली