सम्बंधित जानकारी
- OLA की पहली इलेक्ट्रिक कार, 4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, 500 KM का मिलेगा माइलेज
- महंगाई की मार, अब 2 रुपए लीटर महंगा हुआ अमूल और मदर डेयरी का दूध
- रक्षामंत्री राजनाथ ने सौंपे सेना को आधुनिक साजोसामान, इन्फैंट्री जवान बनेगा ताकतवर
- गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा संग बिहार BJP की अहम बैठक, तय होगी आगे की रणनीति
- आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
उड़ने वाली कार की बुकिंग शुरू, इसे आप भी खरीद सकते हैं
उड़ने वाली कार (Flying Car) अब हकीकत बन चुकी है। हकीकत ही क्या, आप इसे खरीद भी सकते हैं। 2,000 लोगों ने इस कार की बुकिंग करा ली है। इस कार को आप रोड पर ड्राइव करने के साथ हवा में उड़ा भी सकते हैं। अमेरिकी बाजार में स्विच ब्लेड (Switchblade) पहली फ्लाइंग कार है जिसे आप खरीद सकते हैं। इस कार को लगभग 2,000 लोगों ने बुक भी करा लिया है।
इस कार को बनाने में सैमसन स्काई ने 14 साल खर्च कर दिए। इतने सालों तक डिजाइन, आरएंडडी और फंड रेजिंग पर काम करने के बाद सैमसन स्काई की पहली फ्लाइंग कार ने हाईस्पीड टैक्सी टेस्टिंग को पूरा कर लिया है। इस कार को 87 एमपीएच की रफ्तार पर उड़ाने के साथ ही ब्रेक टेस्टिंग भी हुई है।
