गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 7 To 13 September 2020

Weekly Horoscope : जानें कैसा होगा इस हफ्ते आपका भविष्य

Weekly Horoscope : जानें कैसा होगा इस हफ्ते आपका भविष्य - Weekly Horoscope 7 To 13 September 2020
Weekly Horoscope 2020
 

* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 

मेष
व्यावसायिक सफलता प्राप्ति के लिए सप्ताह अनुकूल बना रहेगा। जोखिम मोल लेने की आपकी क्षमता आपके आलोचकों को भी प्रभावित कर देती है। महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे। जोड़ों के दर्द से परेशान रहने की संभावना बनी रहेगी। धन संबंधी लेन-देन के दौरान सतर्क रहें। लंबे समय से प्रेम संबंध में जो दूरियां बनी हुई थीं, वे खत्म होंगी। प्रेम संबंध में मधुरता आएगी। धन में वृद्धि के अवसर के रूप में कुछ जातक नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आपको अपने खर्च को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- गुलाब के फूल जल में प्रवाहित करें।
 
वृष
इंजीनियरों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। माता-पिता से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक तनाव के कारण अपने मकसद से भटकें नहीं। याद रखें, बुरा समय हमें बहुत कुछ सिखा जाता है। परिस्थितियां उतनी बुरी नहीं जितनी प्रतीत हो रही हैं। मजबूत आर्थिक स्थिति के चलते सुख साधनों से ओत-प्रोत जीवन जीएंगे। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, जीवन की चुनौतियों के आगे घुटने नहीं टेकें, चुनौतियों का सामना जिंदादिली से करें। शॉर्ट ट्रिप की योजना बना सकते हैं। इस दौरान किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं। 
 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- मेजेंटा
उपाय- धार्मिक स्थल में झाड़ू दान करें।
 
मिथुन
प्रेम संबंध विवाद पैदा करने वाली बातों से तौबा करें। ये बातें आपकी खुशियों पर आग लगा देंगी और बाद में स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का समय है। सूझबूझ से योजना बना व उन पर अमल करने पर मनचाही सफलता प्राप्त करना संभव है। जबकि जल्दबाजी में किए काम अपने पांव पर कुल्हाड़ी मारने के समान हो सकते हैं। आर्थिक रूप से सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। आय-व्यय में तालमेल बना रहेगा। ख़र्चे हैं तो कमाई में भी कोई कमी नहीं रहेगी। सेहतमंद जीवन का आनंद उठाएंगे। मानसिक व शारीरिक तनाव पर जीत हासिल करेंगे।
 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नेवी ब्लू
उपाय- सुबह-शाम घर में कर्पूर जलाएं।
 
कर्क
आप संसाधन संपन्न व उपाय कुशल रहेंगे। अपने इन गुणों के कारण अपने मकसद में कामयाबी हासिल करने में मुश्किल नहीं होगी। पारिवारिक परिस्थितियां तनावपूर्ण बनी रह सकती हैं। इस समय जरूरत है कि आप परिजनो का भरोसा जीतें, उनके साथ बात करें, अपनी योजनाओं के बारे में उन्हें बताएं, उनके साथ मिलकर काम करें ताकि जीवन के उतार चढ़ावों को मिलकर समझ सकें, उनका सामना कर सकें और मजबूत भविष्य की नींव रखें। छात्रों की प्रगति स्थिर है, वे मेहनत कर रहे हैं, मेहनत रंग भी ला रही है। सेहत साथ निभा रही है। यात्रा के दौरान सावधान रहें।
 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
उपाय- सिरहाने पर जौ रखकर सोएं।
 
सिंह
प्रॉपर्टी संबंधित कारोबार में पैसा लगाना शुभ रहेगा। आपको लुभावने ऑफर मिल सकते हैं जिन्हें मना करना आपके वश में नहीं होगा। आपके लिए सलाह है कि बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना श्रेयकर रहेगा। आप चाहे छात्र हों या व्यवसायी सफलता आपके क़दम चूमेगी। इस सफलता का श्रेय आपकी मेहनत को जाता है। आशावादी रवैया अपनाने से खुश रहेंगे, आपके चेहरे की चमक देखते ही बनेगी। महत्वाकांक्षी लोगों की संगत में रहने से भविष्य के प्रति ज्यादा उत्साहित रहेंगे व भविष्य से जुड़ी योजनाएं बनाएंगे। उदास लव पार्टनर के जीवन में खुशियां लाएंगे।
 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
उपाय- चिड़ियों को बाजरा खिलाएं।
 
कन्या
बढ़ते वजन से परेशान रहेंगे। वजन काबू करने के लिए मसालेदार व मांसाहारी भोजन से परहेज करेंगे। कार्यक्षेत्र व सहकर्मियों के प्रति आपकी राय में बदलाव हो रहा है। आप बेहतर तालमेल के लिए तैयार हैं। ये बदलाव व्यवसाय संबंधित सकारात्मक बदलाव साबित होगा। जो भी काम करें या योजना बनाएं, पहले जान लें कि उसका भविष्य पर क्या असर पड़ेगा। ख़त्म होते प्रेम संबंध को एक बार फिर से संवारने का मौक़ा मिलेगा। आपके प्रेमी या प्रेमिका पुरानी बातों को भुलाकर रिश्ते को नए सिरे से शुरू करना चाहेंगे। भौतिक सुख साधन से जुड़े सामान की खरीदारी में पैसा खर्चेंगे।
 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लेमन
उपाय- बुजुर्गों व गुरुओं से आशीर्वाद लें।
 
तुला
ख़ास प्रोफेशनल असाइनमेंट के कारण लाइमलाइट में आ सकते हैं। जिन जातकों को नई नौकरी की तलाश है, उनके लिए सप्ताह निराशाजनक रह सकता है। इस मामले में सितारे साथ दें, इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। एकतरफे प्यार के चक्कर में फंसकर अपना समय व ऊर्जा बर्बाद ना करें। जितनी जल्दी हो सके इस भावनात्मक फेर से छुटकारा पा लें। नवजात शिशुओं की सेहत नाजुक बनी रह सकती है। थोड़ी सी परेशानी में भी तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। मनमर्जी के काम, योग, ध्यान और कलात्मक कार्य आपको संतुष्टि प्रदान करेंगे। युवा बच्चे गर्व और खुशी का स्रोत बनेंगे।
 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गहरा भूरा
उपाय- केले का दान करें।
 
वृश्चिक
जो जातक नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं, उन्हें जल्दबाजी में फैसले नहीं लेने हैं। योजनाबद्ध होकर चलना ही समय की मांग है ताकि लेने की देने ना पड़ें। लंबे समय से जिस खबर का इंतजार कर रहे थे वह खबर इस दौरान मिल जाएगी। ये खुशखबरी होगी और पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। प्रेम संबंध में लव पार्टनर पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। इसके कारण प्रेम संबंध में तनाव उभर सकता है। अड़चनों के बावजूद परिस्थितियों का सामना करें, जरूरी हो तो समझौते भी कर लें। जंक फूड के कारण पेट संबंधित समस्या से दो चार होना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ब्रॉन्ज येलो
उपाय- गाय को हरी पालक खिलाएं।
 
धनु
ये सप्ताह प्यार का तोहफा जीवन में लाएगा। आपका लव प्रपोजल स्वीकार हो सकता है या फिर कोई आपके पास लव प्रपोजल भेज सकता है। इस दौरान एलर्जी की शिकायत हो सकती है। ऐसी चीजों के प्रयोग से परहेज करें जिनके कारण आपको समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सिर्फ मंसूबे धारण करने मात्र से बात नहीं बनेगी। मकसद में कामयाबी के लिए रणनीति बनानी होगी, उस पर अमल भी करना होगा। अपने दृढ़निश्चय, कार्यक्षमता, तार्किक क्षमता व जल्दी फैसले लेने के हुनर के बल पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह घर के कामों में जीवनसाथी की मदद करेंगे, उनके काम का बोझ हल्का करेंगे।
 
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीच
उपाय- तीन मुठ्ठी कच्चा कोयला बहते पानी में बहाएं।
 
मकर 
वर्तमान नौकरी में तनाव की स्थिति बने रहने के कारण नौकरी बदल सकते हैं। ये बदलाव सकारात्मक रहेगा व तनावमुक्त करेगा। हालांकि नई जगह पर खुद को स्थापित करने में आपको जी जान लगानी पड़ सकती है। मेहनत के बल पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ना मुमकिन है। सेहतमंद जीवन का आनंद लेंगे। पुराने शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिलेगा। प्रेम संबंध को लेकर सचेत रहें, बात ना बिगड़ने दें, अपशब्दों का प्रयोग ना करें। बिना जान पहचान लोगों के साथ दूरी बनाकर रखें, बहुत ज्यादा नजदीकी बढ़ाना या दिखाना आपके लिए सही नहीं।
 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- वॉयलेट
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद हनुमान जी को चढ़ाएं।
 
कुंभ
भाग्य आपका साथ देगा और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गति पकड़ सकती है। अचानक सफलता मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे। घर में आपसी तालमेल बना रहेगा, आपसी समझ व प्यार बढ़ेगा। संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि जीवन सुचारू रूप से चलता रहे। अपने आपको शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखें, खुद पर ध्यान देना ना भूलें। आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है, पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई हो जाएगी। सामूहिक चर्चा, बैठकों, सम्मेलनों में भाग लेंगे और आसानी से अपने विचारों को व्यक्त कर पाएंगे।
 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नेवी ब्लू
उपाय- पीले वस्त्र धारण करें।
 
मीन
विदेश यात्रा से पहले तैयारी अच्छी तरह कर लें ताकि आखिरी समय में कोई दिक्कत ना हो। जीवनसाथी की भावनाओं को ना समझने के कारण संबंध कमजोर पड़ सकता है। अपना प्यार व सहयोग दिखाने में कोई कमी ना रखें। समय पर सही फैसले लेने के कारण धन लाभ होगा, निवेशों से अच्छे रिटर्नस प्राप्त होंगे। सेहत के मद्देनजर ये सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। घर के बच्चों व बुजुर्गों को आपका साथ चाहिए होगा। लंबे समय से अटकी योजनाओं पर काम कर सकेंगे व सफल होंगे।
 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- ऑलिव ग्रीन
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
 
ये भी पढ़ें
'सूतक' को लेकर शास्त्रों में क्या निर्देश है, जानिए