शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 7 February to 13 February 2022

Weekly Horoscope : इस हफ्ते करियर, रोमांस और बिजनेस में किसे मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्‍ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope : इस हफ्ते करियर, रोमांस और बिजनेस में किसे मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्‍ताहिक राशिफल - Weekly Horoscope 7 February to 13 February 2022
साप्ताहिक राशिफल : (7 फरवरी से 13 फरवरी 2022) 
 
मेष- ARIES 
(Mar 21-Apr 20) 
 
सक्रिय जीवनशैली और नए प्रयोग से आगे बढ़ने का रास्ता बनेगा। प्रोफेशनल जिम्मेदारी और निजी जीवन में सामंजस्य बनाकर चल सकते हैं। आर्थिक स्तर पर संपन्नता रहेगी, कोई लक्जरी आइटम खरीदने वाले हैं। नाराज रिश्तेदार को मनाने का प्रयास करेंगे, समझदारी से निपट सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : कॉफी

वृष- TAURUS 
(Apr 21-May 20) 
 
प्रोफेशनल स्तर पर सफल रहने वाले हैं, काम से पहचान मिलेगी। मार्केट रिसर्च के बाद किया गया निवेश भविष्य में अच्छा रिटर्न देने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ाने के लिए साथ समय गुजारना अच्छा रहेगा। गलतफहमी शादीशुदा जिंदगी के लिए सही नहीं, समय रहते दूर कर लें। करीबी लोगों से बात करते समय शब्दों के प्रति सजग रहें, नकारात्मक न बोलें। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन

मिथुन- GEMINI 
(May 21-Jun 21) 
 
समय पर उठाया गया सटिक कदम आर्थिक क्षेत्र में उन्नति की राह बनाएगा। परिवार के लोगों को अपने निर्णय से सहमत करना आसान नहीं होगा। अपने पसंद के करियर को ही चुनना अच्छा रहेगा। पार्टनर के विचार और भावना को नजरअंदाज करना उचित नहीं। शादीशुदा जीवन में रोमांच लाने का प्रयास करेंगे। जॉब की डिमांड देखते हुए लोकेशन बदल सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लैवेंडर

कर्क- CANCER 
(Jun 22-Jul 22) 
 
आप में से कुछ लोगों को वित्तीय मामले में थोड़ा गंभीर रहने की जरूरत है। जहां रिस्क लग रहा हो निवेश करने से बचें, स्मार्ट निर्णय नुकसान से बचा सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, चिंता की बात नहीं परिणाम शानदार रहेगा। बोरियत दूर करने के लिए बच्चों के साथ समय बिताना या हॉबी पूरा करना अच्छा उपाय हो सकता है। 
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गहरा पीला

सिंह- LEO 
(Jul 23-Aug 23)
 
कार्यक्षेत्र की चुनौती का सहजता से सामना कर बॉस को प्रभावित कर सकते हैं। बोनस मिलने की उम्मीद है। बचत के प्रति दृढ़ रहने का फायदा होगा, अचानक आए किसी बड़े खर्च का सामना कर पाएंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन रहने वाला है। जिस इंसान के प्रति क्रश रखते हैं, उसे अपने दिलचस्प व्यवहार से आकर्षित कर सकते हैं। मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए योग का सहारा लेने वाले हैं। 
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लेमन

कन्या- VIRGO 
(Aug 24-Sep 23) 
 
कार्यक्षेत्र में आपके हुनर और काबिलियत के चर्चे रहेंगे, फायदा होने वाला है। पूर्व में किया गया छोटा सा निवेश शानदार मुनाफा देने वाला है। घरेलू माहौल में लाया गया परिवर्तन सबको उत्साहित रखेगा। परिवार बढ़ाने की इच्छा रखने वालों को जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। किसी पैतृक संपत्ति को बेचने का निर्णय ले सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 1 
शुभ रंग : लाइट रेड

तुला- LIBRA 
(Sep 24-Oct 23) 
 
परिवार में शांति और सुकून बना रहेगा, आपसी प्रेम बढ़ने वाला है। मेडिटेशन से एकाग्रता बढ़ाने और तनाव दूर करने में सफल रहेंगे। अपनी काबिलियत से भीड़ में अलग नजर आएंगे, लोगों के लिए पथप्रदर्शक साबित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर चल रही बातचीत फाइनल हो जाएगी, सौदा आपके अनुकूल रहेगा। यात्रा अनुभव और दृष्टिकोण को नया आयाम देता है, इस अनुभव से गुजर सकते हैं।  
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बेज 

वृश्चिक- SCORPIO 
(Oct 24-Nov 22) 
 
लक्ष्य के प्रति समर्पण हर काम आसान बना देगा, बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। प्रोफेशन में किसी अनअपेक्षित श्रोत से मुनाफा होने के संकेत हैं। किसी के साथ रोमांटिक कनेक्शन जुड़ने वाला है, डेट प्लान कर सकते हैं। घर या गाड़ी खरीदने का विचार कर सकते हैं, समय अनुकूल है। सीजनल बीमारियों से बचने के लिए आपको अनुशासित और सक्रिय जीवनशैली का पालन करना होगा।  
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लाइट ग्रे

धनु- SAGITTARIUS 
(Nov 23-Dec 21) 
 
लीडरशीप क्वॉलिटी प्रोफेशनल क्षेत्र में खास पहचान दिलाएगा। परीक्षा में प्रदर्शन अनुकूल रहेगा। परिवार में प्रेम और एकजुटता बरकरार रखने का प्रयास करेंगे। आमदनी का नया जरिया खुल सकता है। रोमांटिक सरप्राइज मिलने के संकेत हैं, दिल थाम कर बैठें। घर के रिनोवेशन का काम समय पर पूरा हो जाने की उम्मीद है। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लाइट पिंक

मकर- CAPRICORN 
(Dec 22-Jan 21) 
 
फिटनेस और स्टेमिना बढ़ाना आपकी प्राथमिकता में रहेगा, इसके लिए जरूरी कदम उठाएंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या असाइनमेंट मिलने से उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले अच्छा गाइड मिल जाने की अपेक्षा रख सकते हैं, तैयारी में तेजी आएगी। 
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पिंक

कुंभ- AQUARIUS 
(Jan 22-Feb 19) 
 
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफल रहेगी, तरक्की होने के संकेत हैं। कोई बड़ा लेन-देन करते समय सतर्क रहें, लापरवाही महंगी पड़ सकती है। परीक्षा परिणाम शानदार रहेगा, गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। घर में कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : ब्राउन

मीन- PISCES
(Feb 20-Mar 20) 
 
सहकर्मी और बॉस सबके साथ अच्छा सामंजस्य रहेगा। निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने वाले हैं, लाभदायक रहेगा। जिन लोगों को लव पार्टनर की तलाश थी उन्हें खुश होने का अवसर मिलेगा, डेट प्लान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी का विवाद सुलझ जाएगा, फैसला अनुकूल रहेगा। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लाइट रेड
Weekly Horoscope
ये भी पढ़ें
कब है भीष्माष्टमी पर्व, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त एवं पौराणिक कथा