शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 24 to 30 January 2022

Weekly Horoscope (24-30 जनवरी 2022): नौकरी, व्यापार, प्यार और सेह‍त के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, पढ़ें अपना राशिफल

Weekly Horoscope (24-30 जनवरी 2022): नौकरी, व्यापार, प्यार और सेह‍त के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, पढ़ें अपना राशिफल - Weekly Horoscope 24 to 30 January 2022
(साप्ताहिक राशिफल : 24 जनवरी से 30 जनवरी 2022) 
 
मेष
 
Weekly Horoscope 2022 भविष्य के लेकर चलने वाली चिंताओं को छोड़ दीजिए। यह सप्ताह शानदार गुजरने वाला है। समय आ गया है, जब आपको अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए खुद को आगे लाना है। किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने को लेकर उत्साहित रहेंगे। इस सप्ताह आपको ट्रैवलिंग करना पड़ सकती है। आपका जीवनसाथी साथ में किए गए निवेश से होने वाले मुनाफे को आपके साथ शेयर कर सकता है। सिंगल लोगों की लाइफ में अच्छा टर्न आने वाला है। अपने लिए किसी अच्छे पार्टनर की तलाश कर सकते हैं। यदि अब तक आप प्यार के पहले अहसास से अनजान हैं तो जल्द ही महसूस करने का अवसर मिलेगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

वृषभ
 
यदि आप वित्तीय मामले में जरूरी सावधानी बरतते हैं तो सबकुछ आसान रहेगा। किसी जानकार के अच्छे व्यवहार पर दिया गया उधार आपको चिंता में डाल सकता है। दो लोगों के बीच सुलह कराने की नौबत आ सकती है। अपने सामाजिक दायित्व को एक चुनौती के तौर पर लेने वाले हैं। सेहत संबंधी कोई भी समस्या आपसे दूर ही खड़ी रहेगी। थोड़ी-बहुत मानसिक परेशानी हो सकती है, पर कुछ ऐसा नहीं जिसका निदान न हो। परिवार के साथ बेहद सावधानी के साथ की जाने वाली यात्रा आपकी ट्रिप को सुखद बनाएगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी के दस्तक देने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मरुन

मिथुन
 
बुजुर्ग लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रखें, योग और प्राणायाम आपकी सेहत को ठीक रखेगा। आपके बच्चे घरेलू खर्च का भार अपने सिर पर लेकर आपको रिटायरमेंट का सुख लेने के लिए आजाद कर सकते हैं। जीवनसाथी आपसे पूजा-पाठ के लिए वक्त निकालने का आग्रह कर सकता है। यदि आपकी प्रॉपर्टी रेंट पर है तो किरायेदार के साथ विवाद होने की आशंका है। अपने अंदर के उद्यमी को जगाने की जरूरत है। अनुकूल समय है, नई शुरुआत कर सकते हैं। किस्मत से आपको कोई ऐसा इंसान मिलने वाला है, जो आपको गाइड कर देगा। प्रेम संबंध को आगे ले जाने का प्रस्ताव मिलने वाला है, आगे बढ़ सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीच

कर्क
 
इससे अच्छे सप्ताह की कल्पना भी नहीं कर सकते। उत्साहित मूड और ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण जीवन में आने वाली हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर संतुष्टि और निजी जीवन में सुकून का एहसास कर पाएंगे। वित्तीय स्तर पर आने वाली परेशानी को दूर करने में सफल रहेंगे। आप खुद को संवारने और नए सिरे से आगे बढ़ने के लिए मेहनत कर सकते हैं। याद रखें, गंभीरता से किया गया हर प्रयास सफल होता है। आप डेटिंग के दौर से बाहर निकलकर अपने प्यार को आगे ले जाना चाहेंगे। आपके द्वारा गेट टुगेदर रखे जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : चॉकलेटी

सिंह
 
आपकी हर इच्छा पूरी करने के लिए ब्रह्मांड स्वयं प्रयत्नशील है, सितारे बुलंद रहेंगे। लक्ष्य के प्रति फोकस रहें। सेहत संबंधी छोटी-छोटी परेशानियां आपकी खुशियों में बाधा नहीं बन सकतीं। परिवार के लोग आपको कोई खूबसूरत-सा सरप्राइज दे सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का विचार फिलहाल टाल देना उचित रहेगा। कोई काम न तो आपके लिए छोटा है और न ही कोई बड़ा। एक बार आप कुछ करने का विचार कर लेते हैं तो उसे करके ही दम लेते हैं। प्यार पाने के लिए भले ही आपको लंबा इंतजार करना पड़ रहा है लेकिन जब मिलेगा तो दंग रह जाएंगे। फिलहाल आपको अपने आपको संवारने का प्रयास करना चाहिए।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीला

कन्या
 
कहा जाता है 'हेल्थ इज वेल्थ', जो अक्षरश: सच भी है। सेहत है तभी सब कुछ है, इसका ध्यान सर्वोपरि होना चाहिए। पारिवारिक मामले में आपकी कोई जिद अंतत: आपका ही नुकसान करेगी। ज्यादा आवेश में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें, नुकसानदायक हो सकता है। पूजा या हवन का आयोजन करवाना आपके जीवन में उत्साह का संचार कर सकता है। आते-जाते मिलने-जुलने वाले इंसान के साथ कोई भी गंभीर बात शेयर करने से बचना चाहिए। ईमानदारी और भरोसा किसी भी रिश्ते का मजबूत स्तंभ होता है, इसे समझना होगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हल्का हरा

तुला
 
आपकी किस्मत अचानक से चमकने की उम्मीद है। सामाजिक दायरे में मिलने वाले किसी इंसान के प्रेम में पड़ने की संभावना है। संकोच से निकलकर जीवन का आनंद ले सकते हैं। आपका उत्साही स्वभाव दोस्तों का दिल जीत लेता है। लेकिन जो आपको हल्के में लेते हैं, उनसे दूर ही रहें। कार्यस्थल पर आप अपने खाने की वजह से मशहूर हो सकते हैं। फोटोग्राफर या कलाकार के लिए यह सप्ताह शानदार रहने की उम्मीद है। जिस प्रोजेक्ट या क्लाइंट का आपको लंबे समय से इंतजार था, अब वो मिल जाने की संभावना है। शादीशुदा लोगों के लिए यह सप्ताह यादगार रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे

वृश्चिक
 
अपनी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने का प्रयास कर सकते हैं, अनुकूल समय है। पीछे बैठकर सफलता के कारनामे देखने से कुछ नहीं होगा, कामयाब होने के लिए आगे आना पड़ेगा। एंकर या रिपोर्टर के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। स्टॉक एक्सचेंज में पैसा निवेश करने का विचार कर सकते हैं। चिंता न करें, शुरुआत में खर्चा भारी पड़ेगा लेकिन अतत: सब ठीक हो जाएगा। जॉब के विकल्प को देखते हुए विदेश में शिफ्ट होने का विचार कर सकते हैं। दूर रहने वाले प्रेमी से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी

धनु
 
अंतरमन की शांति और काम से संतुष्टि दोनों एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। आपकी काबिलियत को देखते हुए अच्छा प्रोजेक्ट या क्लाइंट मिलने की उम्मीद है। आप इस सप्ताह 'इम्प्लॉयी ऑफ द वीक' चुने जा सकते हैं, सेलिब्रेशन के लिए तैयार रहें। दोस्तों के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग अपनी सुबह की दिनचर्या में छोटा-सा बदलाव लाकर उत्साह और ऊर्जा से भर सकते हैं। जिन लोगों के संपर्क से आप करियर में बेहतर करने की संभावना रखते हैं, उनके संपर्क में रहें। जल्द ही किसी ऐसे इंसान से मिलने वाले हैं जिनसे मिलकर आपके दिल की घंटी बज सकती है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : बैंगनी

मकर
 
कार्य के प्रति आपका समर्पण आपके लिए किस्मत का दरवाजा खोलने वाला है लेकिन उसके पहले कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पैसे के मामले में समझदारी से कदम उठाना आपको आने वाली समस्या से बचाए रखेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना कभी अच्छा नहीं हो सकता, इसका ख्याल रखें। परिवार को एकजुट रखने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास के सभी कायल रहेंगे, आदर और सम्मान पा सकते हैं। शादी के बंधन में बंधने की प्रबल संभावना बन रही है। जिन लोगों को रिलेशनशिप में रहने का विचार है, उन्हें उनका पार्टनर मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : कॉफी

कुंभ
 
आप जिन लोगों से प्यार करते हैं, उन पर आपका भरोसा काबिले तारीफ है। लेकिन आप दूसरों के प्रति वही भाव रखें, जो वो आपके लिए रखता है। आपके एडवेंचर वाले लाइफस्टाइल में सेहत को लेकर कोई रुकावट नहीं आएगी। सोने-चांदी का व्यापार करने वालों को जबर्दस्त मुनाफा होने की संभावना है। नए जॉब में बस शांत होकर गंभीरता से वस्तुस्थिति को समझने का प्रयास करते रहें। नई जगह पर सामंजस्य बिठाने में वक्त लगता है। परिवार के साथ किसी बड़े घर में शिफ्ट होने की संभावना बन रही है। प्रेम को लेकर अपने अनुभव को लेकर प्रेमी को जज करना सही नहीं होगा, हर कोई एक जैसा नहीं होता।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीला

मीन
 
अपने आसपास का माहौल अच्छा बनाए रखने के लिए अपने प्रभाव का उपयोग करना आपको संतुष्टि देगा। प्रकृतिप्रेमियों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। कला के क्षेत्र में काम करने वालों को नया मोटिवेशन मिलने वाला है। वित्तीय स्तर पर उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। इस सप्ताह आप क्या और कितना खा रहे, इस पर ध्यान देना होगा। किसी खेल या म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट की ट्रेनिंग लेना आपकी पर्सनैलिटी को निखारने वाला है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा, अपने प्यार में नयापन लाने का प्रयास कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लैवेंडर


Weekly Horoscope 2022
 

ये भी पढ़ें
मौनी अमावस्या : तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, मंत्र, नियम, उपाय और कथा