1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Rashifal
Written By पं. उमेश दीक्षित

7 अप्रैल 2016 : क्या कहते हैं आज आपके सितारे...

7 April Horoscope
मेष - अपरिचितों पर अतिविश्वास भारी पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्ययवृद्धि होगी। जोखिम न उठाएं।



कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

वृषभ - रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा-निवेश लाभप्रद रहेगा। सुख के साधन प्राप्त होंगे। जल्दबाजी से बचें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 

मिथुन - शासकीय सम्मान प्राप्त हो सकता है। शत्रु शांत रहेंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

कर्क - बुद्धि के प्रयोग से लाभ होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। धन प्र‍ाप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

सिंह - चोरी-चोट आदि से हानि संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

कन्या - प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धनप्राप्ति सुगम होगी। 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 

तुला - शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। रोजगार प्राप्ति संभव है। अस्वस्थता से बाधा हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 

वृश्चिक - घर-परिवार की चिंता रहेगी। मनपसंद भोजन प्राप्त हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

धनु - शोक समाचार मिल सकता है। विवाद न करें। वाहन-मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

मकर - प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। अस्वस्थता रह सकती है। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 

कुंभ - जोखिम व विवाद से बचें। प्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। दूलरों के झगड़ों में न पड़ें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।

मीन - नेत्र-कर्ण पीड़ा हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 



 
 
 
 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित