• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 7 June Horoscope

7 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

7 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 7 June Horoscope
क्या कहते हैं आज आपके सितारे...
 

 
मेष- धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। पराक्रम बढ़ेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। कुसंगति हानि देगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- व्यवसाय व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। पुराने मित्रादि से मिलन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

मिथुन- यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अचानक हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- व्ययवृद्धि होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद व जोखिम से बचें। दूसरों से अपेक्षा हानिकर रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यस्तता रहेगी। चोट-दुर्घटनादि से बाधा उत्पन्न हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। कुबुद्धि हावी रहेगी। उन्नति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- तीर्थाटन हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दूसरों से अपेक्षा अपेक्षा न करें। जोखिम व जल्दबाजी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

धनु- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन समाप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के अवसर हाथ आएंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कुंभ- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्याधि को नजरअंदाज न करें। तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

मीन- वाणी पर नियंत्रण रखें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।