1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 11 April Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

11 अप्रैल 2016 : कैसा बीतेगा आज आपका दिन

11 April Horoscope
मेष - शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। झंझटों में न पड़ें। जोखिम व जल्दबाजी से बचें।

कल्याणकारी उपाय - 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 

वृषभ - परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अचानक हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 

मिथुन - फालतू खर्च बढ़ेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

कर्क - बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। फालतू खर्च होगा। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

सिंह- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। नई योजना बनेगी। जोखिम न ले। विवेक से कार्य करें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

कन्या - देवदर्शन हो सकता है। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 

तुला- चोट, चोरी, दुर्घटना व विवाद आदि से हानि संभव है, जल्दबाजी न करें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

वृश्चिक- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराने मित्र-संबंधी मुलाकात करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

धनु - संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ संभव है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। पूछ-परख बढ़ेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

मकर - मनमाफिक भोजन मिलेगा। विद्यार्थी सफलता हासिल करेगा। अस्वस्थता रह सकती है। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

कुंभ- झंझटों में न पड़ें। कुसंगति से हानि होगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न होगी।
 कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

मीन - घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित