सम्बंधित जानकारी
- आज नागपंचमी /शुभ मुहूर्त, महत्व और मंत्र सहित जानिए विशेष सामग्री
- नागपंचमी के दिन नागदेव से करें यह शुभ प्रार्थना, 7 पीढ़ियों तक मिलेगा आशीष
- नाग पंचमी पर इन देवी और उनके पुत्र की पूजा जरूर करें अन्यथा अधूरी रहेगी पूजा
- नागपंचमी : बिलकुल नई है यह जानकारी, शुभ भी होता है कालसर्प योग, जानिए कैसे
- नागपंचमी : 21 चंदन धूपबत्ती, 5 दीपक और 1 शिव गायत्री मंत्र, नागदेव के साथ भोलेनाथ भी होंगे प्रसन्न
नागपंचमी विशेष : शिव गायत्री मंत्र से करेंगे पूजन तो मिलेगी कालसर्प दोष से मुक्ति
Nagpanchami Mantra
13 अगस्त को नागपंचमी है। जिन्हें कालसर्प दोष होता है उन्हें नागपंचमी के दिन पूजा करने से लाभ होता है। ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में ग्रह जब राहु और केतु के मध्य आ जाते हैं तो कालसर्प दोष लग जाता है। समस्त ज्योतिष ग्रंथों अलावा महर्षि पाराशर और वराहमिहिर के शास्त्रों में भी कालसर्प दोष का वर्णन मिलता है।
इस दिन नागदेव को दूध सिर्फ चढ़ाया जाता है पिलाने से उन्हें कष्ट होता है। नागदेव की आराधना से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन विशेष रूप से शिव मंदिर में 1 माला शिव गायत्री मंत्र का जप करने और चांदी, सोने या तांबे के नाग-नागिन के जोड़े चढ़ाने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
शिव गायत्री मंत्र का लाभदायी उपाय-
'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि तन्नोरुद्र: प्रचोदयात्।'
नागपंचमी के दिन शिव मंदिर में 21 चंदन धूपबत्ती और 5 तेल या घी के दीपक लगाकर शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से निश्चित रूप से शुभ फल प्राप्त होगा। धन-धान्य, संपत्ति, समृद्धि, ऐश्वर्य, सौभाग्य, वैभव, सफलता, प्रगति और संतान सुख का आशीष मिलता है।
