आज के मुहूर्त (8.7.2011)
शुक्रवार, 8 जुलाई 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है।मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- आषाढ़, पक्ष- शुक्ल, तिथि-अष्टमी, रात्रि 10.51 पश्चात नवमी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- शाबान, तारीख- 6, नक्षत्र-हस्त दिन 2.38 पश्चात चित्रा। योग- परिघ प्रात: 11.41 पश्चात शिव। सूर्योदयकालीन करण- विष्टि। चंद्रमा- कन्या राशि से तुला राशि में रात्रि1.54 पर प्रवेश करेंगे। दिन- सामान्य। मुहूर्त- मशीनरी संबंधी कार्य करने का मुहूर्त। दिन का पर्व- दुर्गाष्टमी। दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।कार्य की अनुकूलता के लिए- कोई उपयोग की गई वस्तु भिखारी को दें। उपयोगी ज्ञान- बिल्ली, चूहे या कुत्ते के स्पर्श से व्रत खंडित हो जाता है। शुभ समय- प्रात: 6.28 से -08.24 दिन 1.17 से 3.09 तक। सुझाव- हो सके तो प्रात: 10.50 से 12.31 के मध्य शुभ कार्य टालें।