1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (6.2.2012)
Written By WD

आज के मुहूर्त (6.2.2012)

सोमवार, 6 फरवरी 2012

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- शुक्ल, तिथि- चर्तुदशी मंगलरात्रि 4.46 पश्चात पूर्णिमा, हिजरी सन्‌-1433, मु. मास- रबी उल अव्वल, तारीख- 13, नक्षत्र- पुनर्वसु दिन 2.10 पश्चात पुष्य, योग- प्रीति दिन 2.51 पश्चात आयुष्मान, सूर्योदयकालीन करण- गरज, चन्द्रमा- मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रात: 8.09 मिनट पर प्रवेश करेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- गृह आरंभ मुहूर्त।

दिशाशूल- पूर्व में।

दिन का पर्व- धनिष्ठा में रवि।

कार्य की अनुकूलता के लिए- फल का दान करें।

उपयोगी ज्ञान- उलटे पैर के तलवे में खुजाल (खरास) होने से किसी अप्रिय स्थान की यात्रा होती है।

शुभ समय- दिन 10.30 से 12.30, दिन 4.15 से 06.10।

सुझाव- यदि संभव हो तो प्रात: 8.29 से 9.52 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD