1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (4.5.2011)

बुधवार 4 मई 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्म, मास- वैशाख, पक्ष- शुक्ल, तिथि- प्रतिपदा दिन 1.59 पश्चात द्वितीया, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- जमादि उल अव्वल, तारीख- 29, नक्षत्र- कृतिका अहोरात्र, योग- सौभाग्य सायं 6.05 पश्चात शोभन, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश मंगलरात्रि 2.40 पर करेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- सगाई का मुहूर्त।

दिशाशूल- उत्तर में।

उपयोगी ज्ञान- नानी की मृत्यु का अविवाहित पोता-पोती को सूतक नहीं लगता है।

शुभ समय- प्रातः 06.33 से 8.29, दिन 4.19 से 6.02 तक

सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 12.23 से 02.00 के मध्य शुभ कार्य न करें
लेखक के बारे में
WD