1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (30.9.2011)

शुक्रवार, 30 सितंबर 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- आश्विन, पक्ष- शुक्ल, तिथि- चतुर्थी, रात्रि 26.30 पश्चात पंचमी, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- जिल्काद, तारीख- 01, नक्षत्र- स्वाति, प्रातः 8.01 पश्चात विशाखा, मंगलरात्रि 29.49 पश्चात अनुराधा, योग- विष्कुंभ, रात्रि 24.28 पश्चात प्रीति। सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चन्द्रमा- तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश रात्रि 24.19 पर करेंगे।

ग्रह योग- नवरात्र जारी हैं

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- गृहप्रवेश का मुहूर्त

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।

दिन का पर्व- बैंक अर्ध लेखा बंदी।

उपयोगी ज्ञान- गंगा जल के पात्र को देवता के समान ही सम्मान देना एवं पूजना चाहिए

कार्य की अनुकूलता के लिए- श्वेत खाद्य पदार्थ दान करें।

शुभ समय- प्रातः 7.50 से 10.03, दिन- 1.28 से 3.36।

सुझाव- जरूरी नहीं हो तो दिन 10.47 से 12.16 तक मंगल कार्य टालें।

लेखक के बारे में
WD