आज के मुहूर्त (30.12.2011)
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- पौष, पक्ष- शुक्ल, तिथि- षष्ठी रात्रि 8.42 पश्चात सप्तमी, हिजरी सन्- 1433, मु. मास- सफर, तारीख- 5, नक्षत्र- शततारका प्रात: 7.59 पश्चात पूर्वाभाद्रपद, योग- व्यतिपात मंगलरात्रि 6.51 पश्चात वरीयान, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चंद्रमा- कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश मंगलरात्रि 3.30 मिनट पर करेंगे। ग्रह योग- पंचक जारी है। दिन- अशुभ। मुहूर्त- यात्रादि कार्य का मुहूर्त। दिशाशूल- पश्चिम में। कार्य की अनुकूलता के लिए- सूर्योदय के पूर्व स्नान करें। उपयोगी ज्ञान- रोगी का सिर पूर्व में रखकर सोने से स्वास्थ्य लाभ होने की संभावना मिलती है। शुभ समय- प्रात: 08.16 से 10.08 दिन 1.37 से 3.35 तक। सुझाव- यदि संभव हो तो प्रात: 11.08 से 12.28 के मध्य शुभ कार्य न करें।