आज के मुहूर्त (3.3.2011)
गुरुवार 3 मार्च 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- फाल्गुन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- चतुर्दशी रात्रि 11.56 पश्चात अमावस्या, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलावल, तारीख- 27, नक्षत्र- धनिष्ठा रात्रि 11.39 पश्चात शतभिषा, योग- शिव रात्रि 25.53 पश्चात सिद्ध, सूर्योदयकालीन करण- विष्टि, चन्द्रमा- मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश दिन में 10.18 मिनट पर करेंगे। ग्रह योग- पंचक दिन 10.18 से प्रारंभ होंगे। दिन- शुभ। मुहूर्त- दानादि कार्य का मुहूर्त।दिन का पर्व- भद्रा योग प्रातकाल: तक। दिशाशूल- दक्षिण में। कार्य की अनुकूलता के लिए- शिवालय में दर्शन-पूजन करें।उपयोगी ज्ञान- विवाहादि शुभ कार्य के निमंत्रण पत्र पर पूर्वजों का नाम आदर सूचक प्रकार से लिखना चाहिए। शुभ समय- प्रात: 9.31 से 10.22 दिन 5.33 से 07.36, रात्रि 26.26 से 25.15 तक। सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 2.5 से 3.33 के मध्य शुभ कार्य न करें।