आज के मुहूर्त (3.2.2012)
शुक्रवार, 3 फरवरी 2012
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- शुक्ल, तिथि- एकादशी मंगलरात्रि 4.56 पश्चात द्वादशी, हिजरी सन्-1433, मु. मास- रबी उल अव्वल, तारीख- 10, नक्षत्र- रोहिणी प्रात: 11.09 पश्चात मृगशिरा, योग- ऐंद्र सायं 5.36 पश्चात वैधृति, सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चन्द्रमा- वृषभ राशि से मिथुन राशि में रात्रि 12.06 मिनट पर प्रवेश करेंगे। ग्रह योग- शुक्र कुंभ राशि से मीन राशि में प्रात: 10.28 मिनट पर प्रवेश करेंगे। दिन- अच्छा। मुहूर्त- गृह प्रवेश का मुहूर्त। दिशाशूल- पश्चिम में। दिन का पर्व- जया एकादशी। कार्य की अनुकूलता के लिए- इत्र देवता को अर्पित करके स्वयं लगाएं। उपयोगी ज्ञान- जिस रोगी व्यक्ति को भोजन के रस का स्वाद मालूम पड़ना बंद हो जाएं तो जीवन अधिक दिन का नहीं है। यह संकेत समझना चाहिए। शुभ समय- प्रात: 9.09 से 11.02, दिन 1.18 से 03.10। सुझाव- यदि संभव हो तो प्रात: 11.16 से 12.40 के मध्य शुभ कार्य न करें।