1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD
Last Modified: गुरुवार, 29 सितम्बर 2011 (07:39 IST)

आज के मुहूर्त (29.9.2011)

गुरुवार, 29 सितंबर 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- आश्विन, पक्ष- शुक्ल, तिथि- द्वितीया प्रातः 9.02 पश्चात तृतीया, मंगलरात्रि 29.33 पश्चात चतुर्थी, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- जिल्काद, तारीख- 01, नक्षत्र- चित्रा दिन 10.41 पश्चात स्वाति, योग- ऐंद्र प्रातः 8.09 पश्चात वैधृति 28.08 पश्चात विष्कुंभ, सूर्योदयकालीन करण- तैतिल, चन्द्रमा- तुला राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रहयोग- (1) क्षय तिथि व क्षय योग दिवस। (2) नवरात्र जारी है

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- कार्य पूर्ण करने का मुहूर्त।

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में।

दिन का पर्व- चन्द्रदर्शन, सप्तरात्र उत्सव शुरू, मुस्लिम जिल्काद मासारंभ।

कार्य की अनुकूलता के लिए- किसी कन्या को मिष्ठान्न दें।

उपयोगी ज्ञान- पूजन के लिए गंगाजल धातु के पात्र में ही रखना चाहिए

शुभ समय- प्रातः 7.45-9.38, दिन- 3.50-5.15।

सुझाव- जरूरी नहीं हो तो दिन में 1.46-3.16 तक मंगल कार्य टालें।
लेखक के बारे में
WD