आज के मुहूर्त (29.10.2011)
शनिवार, 29 अक्टूबर 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- हेमंत, मास- कार्तिक, पक्ष- शुक्ल, तिथि- तृतीया दिन 3.13 पश्चात चतुर्थी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- जिल्हेज, तारीख- 01, नक्षत्र- अनुराधा दिन 1.41 पश्चात ज्येष्ठा, योग- शोभन मंगलरात्रि 02.50 पश्चात अतिगंड, सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चंद्रमा- वृश्चिक राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे। ग्रह योग- बुध तुला राशि से वृश्चिक राशि में दिन 3.20 मिनट पर प्रवेश करेंगे। दिन- सामान्य। मुहूर्त- नामकरण का मुहूर्त। दिशाशूल- पूर्व में। कार्य की अनुकूलता के लिए- भिखारी को काले कंबल दें। उपयोगी ज्ञान- सायंकाल घर में मांगने आने वाली महिला को कुछ देने से घर में धन की कमी नहीं रहती है। शुभ समय- प्रातः 6.47 से 08.43 बजे, दिन 12.08 से 2.01 तक। सुझाव- यदि संभव हो तो प्रात: 09.20 से 10.45 के मध्य शुभ कार्य न करें।