1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD
Last Modified: शनिवार, 28 मई 2011 (09:30 IST)

आज के मुहूर्त (28.5.2011)

शनिवार 28 मई 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्म, मास- ज्येष्ठ, पक्ष- कृष्ण, तिथि- एकादशी रात्रि 8.23 पश्चात द्वादशी, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- जमादिलाखर, तारीख- 24, नक्षत्र- रेवती अहोरात्र, योग- आयुष्मान रात्रि 12.22 पश्चात सौभाग्य, सूर्योदयकालीन करण- बव, चन्द्रमा- मीन राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- पंचक एवं रोहिणी जारी है।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- गृह प्रवेश का मुहूर्त।

दिशाशूल- पूर्व में।

दिन का पर्व- अपरा एकादशी।

कार्य की अनुकूलता के लिए- उपयोग की हुई वस्तु किसी भिखारी को दें

उपयोगी ज्ञान- लक्ष्मीजी की मूर्ति कभी भी अलंकार वि‍हीन नहीं होना चाहिए

शुभ समय- दिन 11.43 से 1.50, दिन 4.06 से 06.10 तक।

सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 09.03 से 10.43 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD