आज के मुहूर्त (25.3.2011)
शुक्रवार 25 मार्च 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- कृष्ण, तिथि- सप्तमी मंगलरात्रि 5.37 पश्चात अष्टमी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलाखर, तारीख- 19, नक्षत्र- ज्येष्ठा रात्रि 8.31 पश्चात मूल, योग- सिद्धि प्रात: 08.21 पश्चात व्यतिपात, सूर्योदयकालीन करण- विष्टि, चन्द्रमा- वृ्श्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश रात्रि 8.31 पर करेंगे। ग्रह योग- मंगल कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश सायं 6.37 मिनट पर करेंगे। दिन- अशुभ। दिशाशूल- पश्चिम में। कार्य की अनुकूलता के लिए- सूर्योदय के पूर्व स्नान करें। दिन का पर्व- शीतला सप्तमी। उपयोगी ज्ञान- यज्ञ आदि पुण्य कार्य के निमंत्रण पत्र को उलटा रखने से ऋणात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। शुभ समय- प्रात: 8.19 से 10.10 दिन 1.57 से 03.48। सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 10.55 से 12.26 के मध्य शुभ कार्य न करें।