आज के मुहूर्त (23.5.2011)
सोमवार 23 मई 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्म, मास- ज्येष्ठ, पक्ष- कृष्ण, तिथि- षष्ठी प्रात: 10.07 पश्चात सप्तमी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- जमादिलाखर, तारीख- 19, नक्षत्र- श्रवण सायं 05.07 पश्चात घनिष्ठा, योग- ब्रह्मा रात्रि 08.44 पश्चात ऐंद्र, सूर्योदयकालीन करण- विष्टि, चन्द्रमा- मकर राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे। दिन- शुभ। मुहूर्त- व्यापार आरंभ करने का मुहूर्त। दिशाशूल- पूर्व में। दिन का पर्व- घनिष्ठा नवकारंभ। कार्य की अनुकूलता के लिए- दूग्ध से बने पदार्थ का दान करें। उपयोगी ज्ञान- सामान्यत: किसी भी स्थान पर खड़े हुए गणपतिजी के चित्र, विग्रह, प्रतीक निषिद्ध है। शुभ समय- दिन 11.41 से 1.33, दिन 3.50 से 05.09 तक। सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 07.20 से 09.03 के मध्य शुभ कार्य न करें।