आज के मुहूर्त (22.1.2012)
रविवार, 22 जनवरी 2012
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- कृष्ण, तिथि- चतुर्दशी दिन 2.19 पश्चात अमावस्या, हिजरी सन्- 1433, मु. मास- सफर, तारीख- 28, नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा दिन 4.00 पश्चात उत्तराषाढ़ा, योग- हर्षण रात्रि 05.39 पश्चात वज्र, सूर्योदयकालीन करण- चतुष्पाद, चंद्रमा- धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश रात्रि 9.51 मिनट पर करेंगे। दिन- सामान्य। मुहूर्त- पितृ कार्य का मुहूर्त। दिशाशूल- पश्चिम में। कार्य की अनुकूलता के लिए- पित्तरों के निमित्त अन्नदान करें। उपयोगी ज्ञान- दर्पण में घर से बाहर के प्राकृतिक दृश्य दिखाई देना शुभ होता है। शुभ समय- प्रात: 8.35 से 9.42 सायं 1.06 से 2.13 तक। सुझाव- यदि संभव हो तो सायं 4.43 से 6.05 के मध्य शुभ कार्य न करें।