1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (13.1.2012)

शुक्रवार, 13 जनवरी 2012

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- कृष्ण, तिथि- चतुर्थी प्रात: 09.11 पश्चात पंचमी, हिजरी सन्‌- 1433, मु. मास- सफर, तारीख- 20, नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी मंगलरात्रि 3.01 पश्चात उत्तराफाल्गुनी, योग- सौभाग्य रात्रि 11.10 पश्चात शोभन, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चंद्रमा- सिंह राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- यात्रादि कार्य का मुहूर्त।

दिशाशूल- पश्चिम में।

दिन का पर्व- लोहड़ी।

कार्य की अनुकूलता के लिए- इत्र देवता को अर्पित करके स्वयं लगाएं।

उपयोगी ज्ञान- विद्यार्थियों को सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सोने से नकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

शुभ समय- प्रात: 09.02 से 10.57 दिन 1.15 से 3.09 तक

सुझाव- यदि संभव हो तो प्रात: 11.13 से 12.34 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD