आज के मुहूर्त (11.1.2012)
बुधवार, 11 जनवरी 2012
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- कृष्ण, तिथि- द्वितीया प्रात: 11.52 पश्चात तृतीया, हिजरी सन्- 1433, मु. मास- सफर, तारीख- 18, नक्षत्र- आश्लेषा मंगलरात्रि 4.48 पश्चात मघा, योग- प्रीति मंगलरात्रि 4.05 पश्चात आयुष्मान, सूर्योदयकालीन करण- गरज, चंद्रमा- कर्क राशि से सिंह राशि में मंगलरात्रि 4.48 मिनट पर प्रवेश करेंगे। दिन- शुभ। मुहूर्त- िनवेश का मुहूर्त। दिशाशूल- उत्तर में। कार्य की अनुकूलता के लिए- सूर्योदय के पूर्व स्नान करें। उपयोगी ज्ञान- विद्या प्राप्ति के लिए तुलसी व दही का सेवन करने से लाभ होता है। शुभ समय- प्रात: 07.28 से 9.23 दिन 2.17 से 4.15 तक। सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 12.33 से 1.54 के मध्य शुभ कार्य न करें।