इस सप्ताह के साप्ताहिक अंक राशिफल में हम जानेंगे कि 16 से 22 फरवरी 2026 के बीच आपके लिए कौन से अंक शुभ हैं, क्या आने वाला समय आपको सकारात्मक बदलावों की ओर ले जाएगा, और किस दिशा में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। अंक ज्योतिष के माध्यम से हम आपको इस सप्ताह के शुभ-अशुभ संकेत, प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और वित्त के मामलों में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देंगे।
(साप्ताहिक अंक राशिफल: 16 से 22 फ़रवरी 2026)
मूलांक 1 (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28)
यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा, अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, निवेश से लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। रिश्तों में अपनापन रहेगा।
उपाय: सूर्य नमस्कार करे।
मूलांक 2 (जन्म तिथि: 2, 11, 20, 29)
यह सप्ताह आपको सतर्क रहने की जरूरत है। भावनाओं में बहकर किसी को उधार देने या फिजूलखर्ची करने से बचें। भावनात्मक संवेदनशीलता को संतुलित रखें। ध्यान और मेडिटेशन के जरिए खुद को तनाव मुक्त रखने का प्रयास करें। रिश्तों में ईमानदारी रखें।
उपाय: शिव जी को कच्चा दूध अर्पण करें।
मूलांक 3 (जन्म तिथि: 3, 12, 21, 30)
उपाय: बड़ों का आशीर्वाद लें।
मूलांक 4 (जन्म तिथि: 4, 13, 22, 31)
यह सप्ताह आपके सामने अनपेक्षित घटनाएं आ सकती हैं। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें। आर्थिक मामले में कुछ अनिश्चितता रह सकती है, जोखिम भरे निवेश से बचें। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।
उपाय: शनिवार को काली उड़द दान करें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि: 5, 14, 23)
यह सप्ताह परिवर्तन, यात्रा और संचार के लिए उत्कृष्ट है। नौकरी में बदलाव का मौका मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, गैस की समस्या हो सकती है। आपसी रिश्तों में उत्साह बना रहेगा।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पण करें।
मूलांक 6 (जन्म तिथि: 6, 15, 24)
इस सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा, व्यापार के लिए समय अनुकूल है। आमदनी अच्छी रहेगी, किंतु अचानक आने वाले खर्च आपका बजट गड़बड़ा सकते है। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवनशैली संबंधित बीमारी से समस्या उत्पन्न हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: घर में गूगल की धूप लगाएं।
मूलांक 7 (जन्म तिथि: 7, 16, 25)
इस सप्ताह आपका मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा, किसी पुराने कार्य या शोध में सफलता के संकेत हैं। बचत पर ध्यान दें। सप्ताह के शुरुआती दिनों में अकेलेपन की भावना महसूस हो सकती है, अनावश्यक तर्कों से बचें। अपनी भावनाओं को लोगों के सामने जाहिर करने से पूर्व सोचें। पेट से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं, खानपान का ध्यान रखें। रिश्ते में सामंजस्य बनाए रखें।
उपाय: जल में काला तिल डालकर शिवजी को अर्पित करें।
मूलांक 8 (जन्म तिथि: 8, 17, 26)
इस सप्ताह आपके पूर्व में किए गए कार्यों का फल प्राप्त हो सकता है। नौकरी मे प्रमोशन मिलने के संकेत दिख रहे है। कानूनी/सरकारी मामलों में सफलता के योग है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। काम का दबाव अनावश्यक तनाव पैदा कर सकता है। पारिवारिक तालमेल बनाए रखें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 9 (जन्म तिथि: 9, 18, 27)
यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। आप इस समय नए कार्य की शुरुआत कर सकते है, रुके हुए कार्य में तेजी आएगी। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें। आय सामान्य रहेगी, अनावश्यक खर्चे हो सकते है। रक्तचाप का ध्यान रखें। रिश्तों में तालमेल बनाए रखें।
उपाय: मंगलवार को हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
Edited BY: Rajshri Kasliwal