शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Shani ke gochar se bachne ke upay
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (11:40 IST)

Shani Kumbh Gochar 2022: शनि गोचर में आपके शुभ कर्म ही बचा सकते हैं आपको

Saturn in Aquarius 2022
Saturn in Aquarius 2022
Shani gochar 2022 astrosage : शनि ग्रह ने आज सुबह मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि की यात्रा प्रारंभ कर दी है। 29 अप्रैल 2022 शुक्रवार को शनि का कुंभ में प्रवेश पूरे 30 साल बाद होने जा रहा है। शनि के इस राशि परिवर्तन से जहां साढ़ेसाती और ढैया की स्थिति बदलेगी वहीं अन्य राशियों या भावों पर उनकी दृष्टि भी बदलेगी। ऐसे में आप यह सावधानी रखें। आपको शुभ कर्म ही बचा सकते हैं।
 
साढ़ेसाती और ढैया ( Shani ki sade sati dhaiya 2022 ke upay ): शनि के इस राशि परिवर्तन से धनु राशि पर से साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त हो जाएगी जबकि मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैया समाप्त हो जाएगी। हालांकि मीन राशि पर शनी की साढ़ेसाती प्रारंभ हो जाएगी और कर्क एवं वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया शुरू होगी। मकर और कुंभ पर शनि की साढ़ेसाती पहले से ही जारी है।
 
 
ये बुरे कर्म न करें : हालांकि अपनी ही राशि में गोचर करते हुए शनिदेव बहुत ज्यादा दुष्प्रभावी नहीं रहेंगे किंतु यदि आपके कर्म अच्छे नहीं है तो फिर ये छोड़ेंगे भी नहीं। यदि आप ब्याज का धंधा करते हैं, शराब पीते हैं, गरीब और पशुओं को सताते है, पराई स्त्री पर बुरी नज़र रखते हैं, गृह कलेश करते हैं, देवी देवताओं का अपमान करते हैं, सफाईकर्मी, मोची, अंधे, लंगड़े, विधवा, गरीब, कन्या आदि का अपमान करते हैं और मुंह से हर समय गाली निकालते रहते हैं तो आपको शनि की मार को सहन करना ही होगा। आपको शुभ कर्म ही बचा सकते हैं।
Shani in kumnha 2022
Shani in kumnha 2022
शनि से बचने के लिए करें ये उपाय ( shani se bachne ke upay ) :
1. छाया दान करें।
2. कुत्ते, कौवे और गाय को अन्न खिलाएं।
3. शनिवार को शनि का दान करें।
4. हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें।
5. साफ सुथरे और पवित्र बने रहें।
6. मेहतर को सिक्के दान करें।
7. तीर्थ यात्रा, समुद्र स्नान और धर्म सम्बन्धी दान करें।
ये भी पढ़ें
शनि से डरें नहीं, शनि को समझें : इन 25 आदतों से होंगे शनिदेव प्रसन्न