suvichar
✕

बाइडेन के जाने की भविष्यवाणी करने वाली ज्योतिष ने की अमेरिका के अगले राष्‍ट्रपति की भविष्यवाणी

डोनाल्ड ट्रंप बनेंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति लेकिन 2 साल बाद हो जाएगा अमेरिका का पतन

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 17 अगस्त 2024 (19:44 IST)
Amy Tripp
अमेरिका की एक ज्योतिष हैं एमी ट्रिप, जिन्होंने अपने ट्विटर बायो में खुद को इंटरनेट की सबसे 'कुख्यात ज्योतिषी' बताया है। उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से सोशल वर्क में मास्टर्स किया है। इसी के साथ ही उन्होंने ISAR (इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ़ एस्ट्रोलॉजिकल रिसर्च) से ज्योतिषी की पढ़ाई भी है। स्टारहील नामक वेबसाइट के जरिए वह प्रोफेशनल सर्विस देती हैं। जो बाइडेन, कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के बारे में उन्होंने जो भविष्वाणी की है वह वायरल हो रही है।
 
वह NCGR (नेशनल काउंसिल फ़ॉर जियोकॉस्मिक रिसर्च) और AFA (अमेरिकन फ़ेडरेशन ऑफ़ एस्ट्रोलॉजर्स) जैसे पेशेवर संगठनों में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
 
बाइडेन और कमला हैरिस की भविष्यवाणी सच हुई साबित : हाल ही में जो बाइडेन को लेकर सटीक भविष्‍यवाणी करने वाली ज्योतिष 40 वर्षीय एमी ट्रिप फिर से चर्चा में है। दरअसल उन्होंने जो बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव से हटने को लेकर जो भविष्यवाणी की थी वो बिल्कुल सच साबित हुई। एमी ट्रिप ने 11 जुलाई को जो बाइडेन को लेकर X पर पोस्ट किया था कि 'अगर बाइडेन को राष्ट्रपति की रेस से हटना होगा जब यह मकर पूर्णिमा पर 29° मकर राशि पर होगा। मकर राशि सत्ता और बुढ़ापे पर शासन करता है और 29°इसका अंत है।'
 
साल 2020 में उन्होंने कमला हैरिस को लेकर भविष्यवाणी की थी कि वह 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रेस में होंगी, इसके पीछे उन्होंने जो बाइडेन की बढ़ती उम्र को वजह बताई थी। अब जबकि जो बाइडेन ने कमला हैरिस का नाम आगे कर दिया है ऐसे में उनकी एक और भविष्याणी सच साबित हुई। 
 
ट्रंप बनेंगे राष्ट्रपति : एमी ने बाइडेन के प्रेसिडेंशियल रेस से हटने को लेकर जिस तारीख का जिक्र किया था ठीक उसी दिन यानी 21 जुलाई को ही उन्होंने नाम वापसी का ऐलान किया था। एपी की यह भविष्‍यवाणी सच साबित हुई और अब उनकी अलगी भविष्यवाण वायरल हो रही है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में के मुताबिक एमी ट्रिप का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप आगामी चुनाव जीतकर संयुक्त राज्य अमेरिका के अगले प्रेसिडेंट बनेंगे।
 
उन्होंने ये भविष्यवाणी 17 मार्च 2022 को ही कर दी थी, यानी अगर एमी की यह भविष्यवाणी सच होती है तो एक बार फिर अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप का शासन होगा।
 
उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि ट्रंप का सूरज उनके करियर के पेंटहाउस में है, जो आगामी राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त स्थिति है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ट्रंप के साथ और भी कुछ चौंकाने वाली घटनाएं हो सकती हैं। ट्रिप ने कहा, 'ट्रंप का यूरेनस स्वर्ग के मध्य में स्थित है, जो उनके करियर और लक्ष्यों में अप्रत्याशितता का संकेत देता है।' 
 
2 साल में अमेरिका का पतन:  एमी टिप्र ने इसके अलावा एक्स पर और भी चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उन्होंने लिखा है कि कोई साम्राज्य औसतन 250 वर्षों तक चलता है और अमेरिका 248 साल पुराना है।... उनकी इस पोस्ट को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या आने वाले 2 सालों में अमेरिकी साम्राज्य का पतन हो जाएगा? 
 
 
https://twitter.com/starheal/status/1811433201094558104?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1811433201094558104%7Ctwgr%5E6515f2446b2004554c00faf53c44d8c7302b5fb2%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ndtv.com%2Ffeature%2Fwho-is-amy-tripp-astrologer-who-accurately-predicted-the-exact-date-of-bidens-exit-6208283
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Shukra Gochar 2026: 24 अक्टूबर से बदलेगी किस्मत! शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इन 7 राशियों को बनाएगा धनवान

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र प्रदोष व्रत रखने के क्या फायदे हैं और जानिए खास 5 उपाय

भविष्य मालिका भविष्यवाणी: क्या सच में होगा रिजीम चेंज? जानें क्या इशारा कर रहे हैं ग्रह-नक्षत्र

22 October Birthday: आपको 22 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख