शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Guru gochar in Meen
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (12:27 IST)

13 अप्रैल से इन खास राशियों पर देवगुरु बृहस्पति होंगे प्रसन्न, दिसंबर 2022 तक शुभ है समय

13 अप्रैल से इन खास राशियों पर देवगुरु बृहस्पति होंगे प्रसन्न, दिसंबर 2022 तक शुभ है समय - Guru gochar in Meen
Jupiter transit in Pisces 2022 : 13 अप्रैल को गुरु ग्रह शनि शासित राशि मकर से अपनी स्वराशि मीन में गोचर करेगा। मतलब 13 अप्रैल से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी तो कुछ को उठाना पड़ सकता है नुकसान। एक राशि में 13 माह रहने वाले बृहस्पति की उच्च राशि के अलावा 2, 5, 9, 12वें भाव में हो या गोचर करे तो शुभ फल देता है। गुरु कर्क में उच्च, मकर में नीच का होता है अर्थात चौथी राशि में उच्च और दसवीं राशि में नीच का होता है इस परह चौथे भाव में उच्च और दसवें भाव में नीच का होता है। गुरु के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी और वे हो जाएंगे मालामाल।
 
 
बृहस्पति गोचर : 13 अप्रैल 2022 में ये ग्रह अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करेगा और 22 अप्रैल 2023 तक यहां मौजूद रहेगा।
बृहस्पति अस्त : 19 फरवरी (कुंभ राशि)
बृहस्पति उदय : 20 मार्च (कुंभ राशि)
बृहस्पति वक्री : 29 जुलाई (मीन राशि)
बृहस्पति मार्गी : 24 नवंबर (मीन राशि)
 
1. मेष राशि (Aries): 2022 अप्रैल के महीने में बृहस्पति अपनी स्वराशि और मेष राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। आपको इस दौरान पैतृक संपत्ति से किसी प्रकार का लाभ होने की संभावना है। आपके लिए अच्‍छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्‍छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
 
 
2. कर्क राशि (Cancer): अप्रैल 2022 में बृहस्पति आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। यह अवधि आपके लिए अनुकूल रह सकती है। अचल संपत्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। बस आपको व्यर्थ की यात्रा से बचना होगा।
 
3. वृश्‍चिक राशि (Scorpio): अप्रैल माह 2022 में बृहस्पति आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। करियर में उन्नती करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
 
 
4. कुंभ राशि (Aquarius): अप्रैल माह में बृहस्पति आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान व्यापार-व्यवसाय में अच्छे लाभ के साथ वृद्धि देख सकते हैं। नौकरी में सैलरी बढने के साथ ही पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक में खुशी का समाचार मिलेगा। साथ ही आपको अपनी पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है।
 
5. मीन राशि (Pisces): अप्रैल माह में बृहस्पति आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से आपके व्यक्तित्व में निखार आ जाएगा। आत्मविश्‍वास बढ़ेगा। आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में चुनौती होती तो लोगों का सहयोग मिलेगा। आपकी आमदान में बढ़ोतरी होगी।
 
ये भी पढ़ें
गणगौर पर्व कब है? जानिए शिव-गौरा पूजन के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और तीज का महत्व