शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Bhadrapada Month festivals 2018

भाद्रपद कृष्ण पक्ष का पाक्षिक पंचांग : पढ़ें आगामी त्योहार और विशेष योग

भाद्रपद कृष्ण पक्ष का पाक्षिक पंचांग : पढ़ें आगामी त्योहार और विशेष योग। Bhadrapada Month festivals 2018 - Bhadrapada Month festivals 2018
* भाद्रपद कृष्ण पक्ष का 'पाक्षिक-पंचांग' 
 
'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए 'पाक्षिक-पंचांग' की श्रृंखला में प्रस्तुत है भाद्रपद कृष्ण पक्ष का पाक्षिक पंचांग। यहां पढ़ें आगामी त्योहार और ग्रह गोचर से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी :-
 
भाद्रपद का पाक्षिक-पंचांग 
 
संवत्सर- विरोधकृत 
संवत्- 2075 
शक संवत् :1940
माह- भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण पक्ष (27 अगस्त से 9 सितंबर)
ऋतु: वर्षा
रवि: दक्षिणायने
गुरु तारा- उदित स्वरूप
शुक्र तारा- उदित स्वरूप
सर्वार्थ सिद्धि योग- 28 अगस्त, 30 अगस्त, 3 सितंबर, 5 सितंबर, 
अमृतसिद्धि योग- 3 सितंबर, 6 सितंबर
द्विपुष्कर योग- अनुपस्थित
त्रिपुष्कर योग- 28 अगस्त, 2 सितंबर,
रवि-पुष्य योग- अनुपस्थित
गुरु-पुष्य योग- 6 सितंबर
एकादशी- 6 सितंबर (जया एकादशी व्रत)
प्रदोष- 7 सितंबर
भद्रा- 29 अगस्त (उदय-अस्त), 1 सितंबर (उदय-अस्त), 4 सितंबर (उदय)- 5 सितंबर (अस्त), 7 सितंबर (उदय) - 8 सितंबर (अस्त) 
पंचक- पिछले माह से जारी...30 अगस्त (सायं 6 बजकर 48 मिनिट) पर समाप्त
मूल- 29 अगस्त (सायं 6 बजे से प्रारंभ- 31 अगस्त रात्रि 7 बजकर 07 मिनिट पर समाप्त), 7 सितंबर- (दिन के 11 बजकर 23 से प्रारंभ)- 9 सितंबर (प्रात: 8 बजकर 08 मिनिट पर समाप्त)
अमावस्या- 9 सितंबर (कुशोत्पाटनी अमावस्या)
ग्रहाचार- सूर्य-सिंह राशि में, चन्द्र-(सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करते हैं), मंगल-मकर, बुध-सिंह राशि में, गुरु-तुला, शुक्र-तुला राशि में, शनि-धनु, राहु-कर्क, केतु-मकर।
व्रत/त्योहार: 29 अगस्त- गणेश चतुर्थी व्रत (चन्द्रोदय रात्रि 9 बजकर 01 मिनिट पर), 1 सितंबर- हलषष्ठी (हरछठ), 2 सितंबर- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत (स्मार्त/शैव), 3 सितंबर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत (वैष्णव), 7 सितंबर- गोवत्स द्वादशी (बच्छ बारस), 9 सितंबर- कुशोत्पाटनी अमावस्या।
 
- ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया 
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र 
सम्पर्क: [email protected]