• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. 30 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By WD

30 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

दैनिक राशि
FILE

मेष- आज नए आय के साधन बन सकते हैं। उत्साहपूर्ण माहौल में काम कर सकेंगे। नवीन प्रस्तावों से लाभ होगा। पारिवारिक मांगलिक आयोजन में भाग लेंगे। वाणी पर संयम रखें। ठोस आश्वासन मिल जाएगा। राजकीय कार्यों में लाभ रहेगा। अधीनस्‍थों का सहयोग मिलेगा। मित्र बनेंगे। परिश्रम से प्रयास पूरा होगा। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में परिणाम लाभकारी रहेंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी। लाभ होगा। सामाजिक संपर्क बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा में लाभ मिलेगा।

वृषभ- आज मानसिक सुख और प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-नौकरी में लिए गए फैसले सर्वमान्य होंगे। शांतिपूर्वक नित्य काम कीजिए। निवेश बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता दूर होगी। शिक्षा से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। संपत्ति क्रय के योग बनेंगे। यात्रा में सामान का ध्यान रखें। ऐसा कोई कार्य होगा‍ जिससे अधिकार की प्राप्ति होगी। मित्र मिलन होगा। सुंदरकांड के पाठ से अच्छा होगा। धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे। प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। सायंकाल विवादों में उलझने पर हानि का डर बना रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

मिथुन- दिन की शुरुआत में प्रेम-रोमांस में मिठास रहेगी। संतान अपने क्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करेगी। साझा भाव से काम बनेगा। मनोरंजन में व्यय होगा। सरकारी कामों में यश, सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शिक्षा के क्षेत्र में किया श्रम सार्थक होगा। मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। रोजगार में सफलता मिलेगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह हितकर है। वैवाहिक वार्ता में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति संभव। मानसिक शांति बनी रहेगी। शाम में घर-परिवार में तनाव का माहौल रह सकता है। अत: वाद-विवाद से बचें।

कर्क- आज का ‍दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में मिली सफलता से मन खुश रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। मांगलिक कार्यों पर विचार-विमर्श होगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें। जीवन सुखमय रहेगा। मित्र मिलेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आनंद की प्राप्ति होगी। निजी ‍पुरुषार्थ में वृद्धि का योग है। विवाद का निपटारा पक्ष में रहेगा। योजना का विस्तार होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। दोपहर बाद आर्थिक स्थि‍ति को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में किसी से सहयोग की उम्म‍ीद न रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। पराक्रम में वृद्धि होगी।

सिंह- नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है। ऋण प्राप्त हो सकता है। निजी हित साधने में आसानी रहेगी। संतान की चिंता का समाधान मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कानूनी समस्याएं हल हो सकेंगी। अतिथि आगमन होगा। घर में वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ के योग बनेंगे। वाहन, मशीनरी के काम सावधानी से करें। स्वास्थ्य लाभ होगा। धर्माचरण से कीर्ति प्राप्त होगी। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। स्थानांतरण या अन्य व्यावसायिक लाभ मिलेगा। साहस बना रहेगा। मनोवांछित फल मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा। उपहार या सम्मान का लाभ होगा।

कन्या- दिन अच्‍छा व्यतीत होगा। राजनीतिक वर्चस्व एवं प्रभाव बढ़ेगा। भागीदारी के कार्यों में लाभ में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी कार्य के बनने से अपार हर्ष होगा। भूमि एवं भवन क्रय करने का योग। प्रसन्नता रहेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। रुके धन के लिए प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक सुख और सहयोग मिलेगा। चोरों से सतर्क रहें। आहार-विहार में नियंत्रण नहीं रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। बाहरी सहयोग अपेक्षित रहेगा। व्यापार से लाभ होगा।

FILE
तुला- शुभ लाभप्रद समाचार उत्साहित रखेगा। नए उत्साह के साथ कार्य आरंभ करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। व्यापार के लिए लाभदायी यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक मजबूती रहेगी। आगे की योजना तय होगी। व्यय कम करें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यश प्राप्त होगा। योजना को क्रियान्वित करने से लाभ होगा। व्यापारी वर्ग के लि‍ए दिन अच्छा नहीं है। मांगलिक कार्यों पर व्यय होगा। मनोरंजन प्राप्त होगा।

वृश्चिक- शिक्षा प्राप्ति से संबंधित यात्रा सफल होगी। विदेश से अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना है। व्यापारी वर्ग का रुका धन प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है। भागीदारी के काम से लाभ होगा। मिश्रित फलप्रद समय रहेगा। परिश्रम पूरा होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। उपलब्धियां प्राप्त होंगी। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा में परिश्रम होगा। मनो‍वांछित सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। अनचाही यात्रा करना होगी। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा। सफलता के संकेत हैं।

धनु- शुभ समाचार का संचार होगा। आय का स्रोत बढ़ेगा। आपकी योजनाओं को समर्थन मिल सकेगा। व्यापार अच्‍छा चलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद। राज्यपक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी से संबंधित विवाद निपटारे के लिए दिन अनुकूल है। पूज्य व्यक्ति को सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। प्रतिष्ठा में वृ‍द्धि होगी। दायित्वों की पूर्ति होगी। आकस्मिक प्रवास करना पड़ सकता है। सफलता के संकेत हैं। लाभ होगा। दैवीय कृपा प्राप्त होगी। जोखिम के काम सावधानी से करें। ग्रहों के अनुकूलता का लाभ मिल जाएगा।

मकर- आज प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आवश्यक काम समय पर पूरे हो सकेंगे। भाग्य का उत्तम सहयोग रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्य का अवसर मिलेगा। मनोबल की वृद्धि होगी। मांगलिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अचानक कोई ऐसी बात मालूम होगी जिससे आपको लाभ मिलेगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कीर्ति का विस्तार होगा। मन किसी अज्ञात चिंता से ग्रस्त रहेगा। पुराना रोग उभरेगा। अनर्गल विवाद हो सकता है। आय कम और व्यय अधिक रहेगा।

कुंभ- धन प्राप्ति की संकेत है। स्वविवेक से काम बनेगा। मांगने पर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सहयोग से मन प्रसन्न होगा। संतान के कारण समाज में आलोचना होगी। किसी दूर गए मित्र के संबंध में रिश्तेदार के संबंधों में सूचना मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। भोजन में विशेष सावधानी रखें। यात्रा हो सकती है। शाम में खर्च की पूर्ति कठिनाई से होगी। उदर विकार से परेशानी हो सकती है। शा‍रीरिक कष्ट रहेगा। स्वास्थ्य के अनुरूप ही भागदौड़ करें। लाभ होगा। कारोबारी दबाव में कमी आएगी।

मीन- कार्य-व्यवसाय में पूंजी निवेश से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर सफलता के आसार बनेंगे। कोई महत्वपूर्ण योजना अमल में लाएंगे। खान-पान का ध्यान रखें। परिश्रम लाभ दिलाएगा। कारोबारी बिखराव समेट लेंगे। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। आगे की योजना तय होगी। कामकाजी महिलाओं को परेशानी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुराना कार्य लाभदायक रहेगा। कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। व्यवसाय में हानि संभव। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मीयजनों के सहयोग से रुके काम पूरे होंगे।