शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By - डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी

24 दिसंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

दैनिक राशिफल
मेष- आपकी सकारात्मक सोच व कठोर परिश्रम से आप काफी अनुकूल परिणाम प्राप्त कर लेंगे। प्रत्येक कार्य में आपको सफलता मिलेगी।
विशेष- तरबूज का सेवन करें।


वृषभ- आपकी किसी घनिष्ठ व्यक्ति या मित्र से छोटी-सी बात पर कहासुनी या अनबन हो जाएगी। भागीदार व परिवार के लोगों में गलतफहमियां बढ़ेंगी।
विशेष- गाजर का सेवन करें।


मिथुन- आपको कहीं से कोई अशुभ समाचार प्राप्त होंगे जिससे आपका मूड ऑफ हो जाएगा। मेहमानों का आगमन होगा। आप व्यस्त रहेंगे।
विशेष- चुकंदर का सेवन करें।


कर्क- आप निरंतर सफलता के पायदान तय करते हुए चलेंगे। दौड़-धूप व मेहनत का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। नौकरी में आपको नया ऑफर मिलेगा।
विशेष- बाजरे का सेवन करें।


सिंह- आपके काम बनते-बनते रुक जाएंगे। शत्रु व विरोधी आपके विरुद्ध कोई योजना या षड्‍यंत्र रच सकते हैं। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विशेष- केसर का सेवन करें।


कन्या- आप पेंडिंग वर्क व लंबित पड़े काम निपटाएंगे। अधिकतम समय दैनिक व रोजमर्रा के कार्यों में व्यतीत होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे।
विशेष- खजूर का सेवन करें।


तुला- आपके बनते कामों में अड़चनें व रुकावटें आएंगी। बनते-बनते काम रुक जाएंगे। कुल मिलाकर जिस काम में हाथ डालेंगे, निराशा मिलेगी।
विशेष- लाल मिर्ची का सेवन करें।


वृश्चिक- आपका पैसा किसी मांगलिक कार्य या परोपकार के काम पर खर्च होगा। कर्ज व ऋण से राहत महसूस करेंगे। समय अच्‍छा रहेगा।
विशेष- मसूर की दाल का सेवन करें।


धनु- माता-पिता व बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी में आपको कोई नया अवसर मिल सकता है। खुशी का माहौल रहेगा।
विशेष- टमाटर का सेवन करें।


मकर- चिंता व तनाव के बादल काफी हद तक हट जाएंगे। दिन काफी अच्छा रहेगा। उच्च ‍अधिकारी वर्ग की विशेष कृपा प्राप्त होगी। वेतन में बढ़ोतरी होगी।
विशेष- सेब का सेवन करें।


कुंभ- आप कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। धन अर्जित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विशेष- अनार का सेवन करें।


मीन- तरक्की के अवसर पैदा होंगे। अभीष्ट की सिद्धि हो जाएगी। मित्रों एवं सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।
विशेष- अंजीर का सेवन करें।