शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 21 Name Of Mangal For Goodness And Prosperity
Written By

मंगल के 21 शुभ नाम, जो जीवन के हर क्षेत्र में देते हैं मंगलमयी परिणाम

मंगल के 21 शुभ नाम, जो जीवन के हर क्षेत्र में देते हैं मंगलमयी परिणाम - 21 Name Of Mangal For Goodness And Prosperity
मंगल जीवन में मांगलिक यानि शुभ कार्यों का कारक है। यह साहस और ऊर्जा का कारक भी माना गया है। मंगल ग्रह अगर आपके सकारात्मक है आप जीवन के हर क्षेत्र में मंगलमयी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन अगर यह ग्रह आपके लिए सकारात्मक परिणाम नहीं दे रहा, तो इसे अलग-अलग उपायों के द्वारा सकारात्मक बनाया जा सकता है। 
 
पौराणिक शास्त्रों में मंगल के मंगलकारी और कल्याणकारी स्वरूप का वर्णन किया गया है। इतना ही नहीं, मंगल के स्वभाव को उजागर करने वाले 21 नामों का भी उल्लेख किया गया है। प्रतिदिन अथवा मंगलवार को विशेष तौर पर इन नामों का उच्चारण करने पर जीवन में सदैव मंगलकारी परिणाम मिलते हैं। जरूर जानिए यह 21 मंगलकारी नाम -  
 
मंगल के नाम - 
 
1. मंगल, 
2. भूमिपुत्र, 
3. ऋणहर्ता, 
4. धनप्रदा, 
5. स्थिरासन, 
6. महाकाय, 
7. सर्वकामार्थ साधक, 
8. लोहित, 
9. लोहिताक्ष, 
10. सामगानंकृपाकर, 
11. धरात्मज, 
12. कुंजा, 
13. भूमिजा, 
14. भूमिनंदन, 
15. अंगारक, 
16. भौम, 
17. यम, 
18. सर्वरोगहारक, 
19. वृष्टिकर्ता, 
20. पापहर्ता, 
21. सर्वकामफलदाता।
 
जीवन संघर्ष के दौरान मंगल के ये 21 नाम मनुष्य को साहस तथा हर समस्या से जूझने की ताकत प्रदान करते हैं जिससे मनुष्य के जीवन का चौतरफा विकास होकर मंगलकारी परिणाम मिलते हैं। रिणाम मिलते हैं।