• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. 2 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By WD

2 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

दैनिक राशि
FILE

मेष- नौकरीपेशा वाले जातक को वेतन संबंधी मामलों में लाभ होगा। आय के नए साधन बनेंगे। सोच-समझकर लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे। मन प्रसन्न होगा। कामनापूर्ति के संकेत हैं। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। आय बढ़ेगी। दिन भर का परिश्रम संध्या से लाभ दिलाएगा। चोरों से सावधान रहें। व्यापार में नई योजना का आरंभ हो सकेगा। अज्ञात भय एवं चिंता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। विवादास्पद स्थि‍ति को टालने का प्रयास करें।

वृषभ- नया कार्य करेंगे,जो भविष्य में लाभदायी साबित होगा। मांगलिक प्रसंग बनेगा। संतान संबंधी समाचार मिलेगा। भूमि-भवन-मकान आदि की समस्या हल होगी। प्रसन्नता व उत्साह का वातावरण रहेगा। निजी दा‍यित्वों की पूर्ति होने का योग है। आजीविका में लाभप्रद स्थिति बन सकेगी। संतान के कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में मनोविनोदपूर्ण वातावरण बनेगा। महत्वपूर्ण कागजात संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए सत्कर्म करें। न्यायालयीन निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं। दिन भर की परेशानी उभरती रहेगी।

मिथुन- माता-पिता का सहयोग मिलेगा। धनलाभ हो जाने से कई कार्य बन जाएंगे। मकान, जमीन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से यश, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आलस्य, प्रमाद से दूर रहें। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। निजी पुरुषार्थ बनेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आगे सुविधा का अभाव रहेगा। स्वास्थ्य ‍मिश्रित रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। मन कमजोर न होने दें। दैवीय कृपा का लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा में लाभ होगा। आलस्य त्यागकर काम में लग जाइए।

कर्क- अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर निर्माण की आवश्यकता पड़ेगी। मनचाहे लाभ से संतोष रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। धैर्य से सभी कार्य संपन्न करें। मौज-शौक में समय गुजरेगा। साझा भाव बना रहेगा। प्रेम-रोमांस में मिठास रहेगी। उदर विकार या उच्च रक्तचाप परेशान कर सकता है। अधीनस्थ तथा रक्त संबंधियों से सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। शुभ संदेश प्राप्त होगा। संपत्ति के विवाद में न पड़ें।

सिंह- पत्राचार द्वारा लाभ होगा। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। आर्थिक समस्या का सरलता से समाधान होगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। यश व सम्मान प्राप्त होगा। शिक्षा से सं‍बंधित कार्यों के लिए दिन शुभ है। कामकाज से उच्चाटन की स्थिति बन सकती है। जिद में आकर काम बिगड़ेंगे। भाइयों से बेमतलब विवाद होगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। शाम से खास लाभ मिलेगा। शुरुआती परिश्रम अधिक रहेगा। संतुष्टि भाव बनाए रखिए। सर्वसुख प्राप्त होगा। अर्थलाभ के संकेत हैं। माता-पिता की सेवा करें।

कन्या- कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापार में अनुकूल असर पड़ेगा। कलात्मक कामों में मन लगेगा। रोजगार के क्षेत्र में नए एवं लाभकारी प्रसंग आएंगे। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। दूसरों की आलोचना न करें। अपनों से खींचतान रहेगी। संसाधन का अभाव तनाव बढ़ाएगा। जेब भी नरम रहेगी। मानसिक सुख एवं संतोष रहेगा। अधिक जल्दबाजी में अपना काम न बिगाड़ें। संपत्ति के कार्य उलझ सकते हैं।

तुला- आय के नवीन स्रोत बन जाएंगे। समय उत्साहवर्धक रहेगा। यश मिलेगा। अल्प परिश्रम में बड़ा हित सधेगा। सरकारी मामले अटक सकते हैं। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। माता की चिंता रहेगी। कार्य बन जाने की खुशी होगी। संतान के कामों से निराशा होगी। कार्य व्यवसाय में बिन बुलाई बाधाएं आएंगी। आय से अधिक धन व्यय होगा। दैनिक कार्यों में अवरोध दूर होगा। सावधानी एवं सतर्कता से कार्य करें। नियमितता बनी रहेगी। शत्रु अपने प्रयास में सफल नहीं होंगे।

FILE
वृश्चिक- कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। नए कार्य की योजना बनाएंगे। कठिन कामों को भी सफलतापूर्वक अंजाम दे सकेंगे। घर में खुशी का वातावरण रहेगा। निवेश लाभदायी। व्यापार में महत्वपूर्ण फैसले लेना होंगे। कारोबारी बिखराव समेट लेंगे। विवाद का निपटारा होगा। महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति रहेगी। मैत्री संपर्क लाभकारी रहेगा। बुद्धि चातुर्यता से रास्ता तय होगा। संतान की समस्याओं का सरलता से समाधान होगा।

धनु- शुभ समाचार का संचार होगा। घरेलू समस्याओं का हल निकलेगा। आजीविका क्षेत्र में तरक्की होगी। प्रयास से रुका पैसा प्राप्त होगा। खान-पान में ‍अनियमितता न बरतें। यात्रा होगी। आपसी समन्वय बना रहेगा। टलते काम में प्रगति होगी। यात्रा करनी पड़ेगी। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रता उपयोगी रहेगी। मांगलिक कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ सूचना प्राप्त होगी। यश प्राप्त होगा। सायंकाल में कार्यों में विलंब हो सकता है।

मकर- धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ में रुचि रहेगी। निजी कार्य का हित सध जाएगा। बिगड़े व अधूरे कार्य होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होंगे। अतिथि के आने की संभावना है। विद्यार्थियों को परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा। व्यापार में लाभदायी फैसले ले पाएंगे। प्रयास से रुका धन प्राप्त होगा। विवादों को सरलता से निपटाएं। रिश्तेदारों की अपेक्षित मदद प्राप्त होने से हर्ष बना रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। संध्या से स्थितियां पक्ष की रहेंगी।

कुंभ- भाग्य का पूर्ण साथ होगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण, पदोन्नति के योग बनेंगे। लाभदायी योजनाओं में निवेश कर सकेंगे। अजनबी पर भरोसा न करें। दांपत्य सुख मिलेगा। प्राथमिकता से काम तय कीजिए। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। समय हास-परिहास में व्यतीत होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखकर कार्य करें। व्यावसायिक हल होगा। आगे समय परेशानी बढ़ाएगा। शा‍रीरिक शिथिलता दूर होगी। वाद-विवाद से बचना चाहिए।

मीन- योजनाबद्ध रूप से काम तय होगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी। संतान पर नजर रखें। धन लाभ होगा। ईश्वर में विश्वास बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। मन में उत्साह नहीं होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। उलझा काम बना लेंगे। पारिवारिक जीवन में संतोष रहेगा। अर्थ मजबूत रहेगा। मित्रों एवं प्रियजनों का सहयोग प्राप्त होने का योग है।