• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 16 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

16 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

दैनिक राशिफल
WD
FILE


मेष- कार्य की अधिकता रहेगी फिर भी मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बड़े फैसले सोच-समझकर लें। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।

विशेष- मिश्री का सेवन करें।


वृषभ- आपके मन में विद्रोह की भावना उत्पन्न होगी। नियम के विरुद्ध बात मनवाने में सफल होंगे। यात्रा में बाधाएं आएंगी। बिना सोचे काम न करें।

विशेष- दही का सेवन करें।

मिथुन- आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कई सुनहरे अवसर सामने आएंगे। किसी भी स्थिति को नजरअंदाल न करें। सही फैसला लें।

विशेष- दूध का सेवन करें।

कर्क- अचानक किसी परम मित्र से मुलाकात होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने से हर्ष का माहौल बनेगा। सभी सदस्य मिल-जुलकर रहेंगे।

विशेष- छाछ का सेवन करें।

सिंह- आपको सही समय पर धन मिलने से जीवन में परेशानी कम होगी। भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। दान-पुण्य करने से मन को शांति मिलेगी।

विशेष- बादाम का सेवन करें।

कन्या- आप थोड़ा सतर्क रहें, कोई आपका फायदा उठा सकता है। अवसरों का सोच-समझकर चयन करें। वाणी पर संयम रखकर कार्य करें।

विशेष- आलू का सेवन करें।

तुला- आपकी व्यस्तता बढ़ेगी और प्रयत्न सार्थक होंगे। कार्यों में लाभ की मा‍त्रा बढ़ेगी और कार्य भी सरलता से संपन्न होंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

विशेष- घी का सेवन करें।

वृश्चिक- कार्यालय में आपका दबदबा रहेगा। रिश्तेदारों एवं‍ मित्रों का सहयोग आपको मिलेगा। वाहनादि पर खर्च होगा। कहीं धार्मिक कार्यों को करने जा सकते हैं।

विशेष- दही का सेवन करें।

धनु- आपको अपने गुरु के प्रति आस्था बढ़ेगी एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ होगा। शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

विशेष- दूध का सेवन करें।

मकर- आपके विरोधी आपके कार्यों में टांग अड़ाने का प्रयत्न करेंगे अत: सावधान रहें। मानसिक चिंताएं व तनाव बना रहेगा, परंतु अगले कुछ दिनों में राहत मिलेगी।

विशेष- मिश्री का सेवन करें।

कुंभ- अधिकारी‍ वर्ग आपके खिलाफ षड्‍यंत्र तो करेंगे, परंतु असफल रहेंगे। शारीरिक शिथिलता संभव है। स्‍थिति पर नियंत्रण रखने से सफलता की आशा की जा सकती है।

विशेष- काजू का सेवन करें।

मीन- अचानक लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। अच्छे राजनीतिक संपर्क लाभदायक स‍िद्ध होंगे। समय का फायदा उठाएं।

विशेष- छाछ का सेवन करें।